फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rain news

भरभराकर गिर गए दो कमरे, बाल-बाल बचा परिवार

Sat, 09 Aug 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
rain news
अमीनगर सराय। कस्बे के जाहर मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर रात पवन कश्यप के मकान में दो कमरे भरभराकर गिर गए। इससे दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों ने बाहर भागकर जान बचाई। कमरे गिरने से पवन कश्यप का लाखों रुपये का सामान दबने से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

जाहर मोहल्ला निवासी पवन कश्यप ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे वह लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकला, तभी मकान के दो कमरों की छत भरभराकर गिर गई। दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों ने आंगन में आकर जान बचाई। दोनों कमरे गिरने से फ्रिज, संदूक, एलसीडी, बाइक, अनाज की टंकी समेत अन्य कीमती मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पवन ने बताया कि उसके मकान के पीछे और बराबर में खाली प्लाट है, जहां बरसात का पानी जमा होने के बाद नींव में चला गया। इससे दरार आने के बाद मकान की छत गिर गई। पवन ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed