फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rain: Many injured due to collapse of lintel of house, roof collapsed in Lohianagar

आफत की बारिश: दाैराला में मकान का लिंटर गिरने से कई घायल, लोहियानगर में भरभराकर गिरी छत

Thu, 19 Sep 2024 12:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 19 Sep 2024 12:47 PM IST
सार

लगातार हो रही बारिश से पश्चिमी यूपी में जनजीवन अस्त व्यस्त है। यहां दो स्थानों पर भारी बारिश के बाद मकानों की छत व लिंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार के कई सदस्यों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन
Rain: Many injured due to collapse of lintel of house, roof collapsed in Lohianagar
मकान का लिंटर गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है। मेरठ में जहां किसानों की फसलें भारी बारिश के कारण खेतों में ही बिछ गई हैं। वहीं आज सुबह शहर में दो जगह भीषण हादसे हुए। यहां दो स्थानों पर बारिश में मकानों की छत धराशायी हो गई। गनीमत नहीं कि जनहानि नहीं हुई। हालांकि कई लोग हादसों में घायल हो गए।

विज्ञापन


पहला हादसा दाैराला में हुआ। यहां मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार के लोग घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग माैके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन

दौराला स्थित डेयरी कॉलोनी में बुधवार देर रात एक मजदूर का लिंटर का मकान गिर गया। लिंटर के नीचे सोया दंपती प्रमोद, सुनीता और 12 वर्षीय बच्चा अजीत मलबे में दबने से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले भाई मनोज का साला मोनू और पड़ोसी मौके पर दौड़े।

लोगों ने घंटो की मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में तीनों घायल हो गए और तीनों को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया। महिला सुनीता के सिर में चोट लगने के कारण लगभग 15 टांके आए हैं।
विज्ञापन

प्रमोद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। प्रमोद ने बताया कि लिंटर गिरने के दौरान उसके दो बच्चे अंदर वाले कमरे में सोए हुए थे, जबकि एक बेटा बाहर गया हुआ था।

मौके पर पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने मिल का पानी आने के कारण मकान गिरने का आरोप लगाया। बताया कि पीड़ित के मकान की दीवार के बराबर में गन्ने का खेत है और यहां मिल का पानी भी छोड़ा जाता है।

दूसरा हादसा लोहियानगर के जाहिदपुर में हुआ, जहां मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में परिवार के सदस्य घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed