फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rain increased cold, life affected

Meerut News: बारिश से बढ़ी ठंडक, जन जीवन हुआ प्रभावित

Sat, 11 Nov 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 11 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rain increased cold, life affected
सहारनपुर। बारिश से एक ओर जहां मौसम में ठंडक बढ़ गई। दीपावली के कारण सड़कों पर लगी मिष्ठान, सजावट की सामग्री और अन्य सामान की अस्थायी दुकानों के स्वामियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद बारिश रुकने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली।
विज्ञापन

जनपद में बृहस्पतिवार की रात तक मौसम पूरी तरह साफ था। शुक्रवार की सुबह बादलों से घिरी रही। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो 12:30 बजे तक बारिश में बदल गई। तीन बजे तक लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह से मौसम में हल्की सी ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि बूंदाबांदी का मौसम पर असर 24 घंटे बाद महसूस किया जाएगा। क्योंकि ठंडक में 20 से 30 फीसदी की वृद्धि होगी।
विज्ञापन

उधर, बारिश की वजह से जन जीवन प्रभावित हुआ। दीपावली पर बाजारों में सड़कों पर लगी अनेक आइटम की दुकानें बारिश के दौरान बंद रही। सामान बचाने के लिए लोगों को पन्नी से सामान ढकना पड़ा, लेकिन अपराह्न तीन बजे के बाद बारिश बंद हो गई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बादलों के छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु प्रदूषण का हुआ खत्म
बीते करीब 15 दिन से पूरा उत्तर भारत वायु प्रदूषण की मार झेल रहा है। दिल्ली और एनसीआर में एक्यूआई 300 के पार चल रहा है। ऐसे में बारिश और हवा चलने को अच्छा संकेत माना जा रहा है। शुक्रवार को बारिश के कारण जनपद का एक्यूआई 195 से गिरकर 110 पर आ गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता महेंद्र सिंह का कहना है कि बरसात होने या हवा चलने से वायु प्रदूषण में कमी आना स्वभाविक है।

किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
इन दिनों धान की फसल कट रही है। जिन किसानों के धान की फसल कटकर खेतों में पड़ी है उनके लिए बूंदाबांदी अच्छी नहीं है। क्योंकि धान भीगने के बाद चावल में चूड़ी आने का खतरा रहता है। उधर, सब्जियों की फसलों और अन्य कृषि के लिए बूंदाबांदी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed