{"_id":"6af47b35800ff341c206d05f","slug":"rain-hampers-farmers-access-thousands-of-hectares-of-sugarcane-left-stranded-in-fields-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105740-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बारिश ने बिगाड़ी किसानों की राह, खेतों में फंसा हजारों हेक्टेयर गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बारिश ने बिगाड़ी किसानों की राह, खेतों में फंसा हजारों हेक्टेयर गन्ना
विज्ञापन
तारापुर में किसानों के खेतों पर जाने वाले संपर्क मार्गों पर अभी भी भरा है पानी सड़क पर बैठकर दे
- खादर क्षेत्र में खेतों में जलभराव और कीचड़ होने से दर्जनों गांवों के किसानों को परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई बे-मौसम बारिश अब किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बारिश के कारण खेतों में जलभराव और कीचड़ होने से हजारों हेक्टेयर भूमि में खड़ी गन्ने की फसल की छिलाई और कटाई प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि किसानों के लिए खेतों से गन्ना बाहर निकालना तो दूर, खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। खादर क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग जर्जर होने के कारण किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।
तारापुर, भीकुंड, किशनपुर, हादीपुर गावड़ी, सिरजोपुर, दूधली, बस्तौरा नारंग सहित दर्जनों गांवों के हजारों किसान इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर खेतों में बारिश का पानी और कीचड़ जमा होने से गन्ने की छिलाई का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर खेतों से बाहर निकाले गए गन्ने को शुगर मिलों तक पहुंचाना आसान नहीं है। खादर क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने से गन्नों से लदे वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि गन्ना पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन खेतों और संपर्क मार्गों की बदहाल स्थिति के चलते समय पर गन्ने की आपूर्ति करना चुनौती बन गया है। यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ और मार्ग की हालत में सुधार नहीं हुआ तो गन्ने की आपूर्ति प्रभावित होने के साथ किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
किसानों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से खादर क्षेत्र के मुख्य मार्ग की मरम्मत कराने तथा खेतों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त कराने की मांग की है, जिससे गन्ने की आपूर्ति सुचारु हो सके।