{"_id":"676ef34c0f8d018c910cda53","slug":"rain-from-morning-till-night-temperature-dropped-meerut-news-c-26-1-smrt1048-134219-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सुबह से रात तक बारिश, तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सुबह से रात तक बारिश, तापमान गिरा
Sat, 28 Dec 2024 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
कांधला मोहल्ला खेल से बरसात के भरे पानी से होकर जाते छात्र
शामली। जिले के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश दिनभर कभी हल्की व कभी तेज के साथ रात तक चलती रही। इसमें शीतलहर चलने से मौसम ठंडा बना रहा।
अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही।
शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद से दिनभर कभी हल्की और कभी तेज बारिश होती रही। बारिश के साथ शीतलहर ने मौसम को और ठंडा कर दिया। लोग जरूरी काम से घरों से निकले।
विज्ञापन
ग्राहकों के कम आने के कारण बाजार भी सूने पड़े रहे। बारिश से जलभराव के हालात भी बन गए। सड़कों के अलावा निचले इलाकों में भी पानी भर गया। लोगों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उप्र के जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।