{"_id":"6a4d11b3150614a8dc09dbd0","slug":"rain-drives-up-mango-prices-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100955-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बारिश ने बढ़ाए आम के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बारिश ने बढ़ाए आम के दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन में 25 से 60 किलो पहुंचा भाव, लंगड़ा किस्म की जबरदस्त मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर अब फल मंडी में भी साफ दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण आम की आवक घटने तथा फलों की कमी से शाहजहांपुर सब्जी, फल मंडी में आम के दाम अचानक बढ़ गए हैं। महज पांच दिन पहले तक जो आम 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह अब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं आम की लंगड़ा किस्म की मांग बढ़ने से उसका भाव भी आसमान छूने लगा है।
शाहजहांपुर फल मंडी के व्यापारी घनश्याम पुन्हाना का कहना है कि लगातार बारिश के चलते बागों से आम की तुड़ाई प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर कच्चे रास्ते खराब होने से मंडी तक माल पहुंचने में दिक्कत आ रही है। बारिश से फलों की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है, जिससे अच्छी क्वालिटी के आम की उपलब्धता कम हो गई है। यही वजह है कि मंडी में कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आम की सीमित आवक और बढ़ती मांग ने व्यापारियों और खरीदारों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।
बिहार समेत कई राज्यों में लंगड़ा आम की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। मंडी में लंगड़ा आम की एक क्रेट 1500 से 2000 रुपये तक बिक रही है। अच्छी गुणवत्ता वाले फलों के लिए व्यापारी पहले से ही बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
खरीदारों का कहना है कि हर साल इस समय आम की कीमतों में कुछ उतार-चढ़ाव होता है, लेकिन इस बार अप्रैल में हुई बारिश ने सबसे ज्यादा लंगड़ा आम की फसल पर असर डाला था। लंगड़ा आम कम होने के चलते इसके दाम में बढ़ोतरी हो गई है।
व्यापारी राजेश महुआ, तस्लीम अलवर का अनुमान है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहा और मंडी में आवक सामान्य नहीं हुई तो आम के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं मौसम साफ होने पर आवक बढ़ने के साथ कीमतों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
-सब्जी पर भी दिखा बारिश का असर
मंडी में फल ही नहीं बारिश से सब्जी पर भी असर देखने मिल रहा है। मंडी में सब्जी घीया, तोरी, करेला, काशीफल आदि सब्जी पांच से आठ रुपये किलो बिक रही थी, वह अब 15 से 25 रुपये किलो बिकती देखी जा सकती है। वहीं आलू की भी कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है।