{"_id":"68e52d63f96c57e68a096143","slug":"rain-damages-farmers-crops-meerut-news-c-73-1-smrt1028-105297-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान
विज्ञापन
माछरा/मुंडाली। सोमवार व रविवार को हुई बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे किसान चिंतित हैं।
इस समय क्षेत्र में धान की फसल की कटाई चल रही है। धान की फसल खेतों में पकी खड़ी है। अचानक बारिश के साथ तेज हवा चलने से फसल खेतों में गिर गई है। सरसों की बुवाई भी बरसात के कारण देरी से हो सकेगी। उधर, आलू की बुवाई के लिए किसानों ने खेत तैयार किए थे परंतु खेतों में पानी भरने के कारण उनको सूखने में और तैयार होने में देरी होगी। इससे फसल उत्पादन प्रभावित होगा।
किसान राकेश, प्रमोद, महेश आदि का कहना है कि आलू व सरसों की बुवाई के लिए खेत तैयार किए थे लेकिन बारिश ने तैयारी पर पानी फेर दिया है। उधर, धान की जो फसल खेतों में कटी पड़ी थी, खेत में बारिश का पानी भरने के कारण धान की फसल काली पड़ने का अंदेशा हो गया है। इससे किसान के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं।