{"_id":"65e555ef78c3934993058d5a","slug":"rain-and-hailstroms-farmers-worried-due-to-hailstorm-huge-damage-to-crops-2024-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आफत:ओलावृष्टि से मुरझाए किसानों के चेहरे, फसलों को भारी नुकसान, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आफत:ओलावृष्टि से मुरझाए किसानों के चेहरे, फसलों को भारी नुकसान, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का हाल
Mon, 04 Mar 2024 10:33 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:33 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिन से हो रही बारिश व ओलावृष्टि के बाद फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश और तेज हवा से फसलें चौपट हो गईं। वहीं दो दिन में तापमान सात डिग्री तक नीचे आ गया।
विज्ञापन
जमकर ओले पड़े।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन से आसमान से लगातार आफत बरस रही है। हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि ने धरतीपुत्र के चेहरे मुरझा दिए। खेतों में खड़ी पकी सरसों से लेकर हरी सब्जियों तक को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो सोमवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर बना हुआ है। मौसम के बदले मिजाज से सबसे अधिक किसान परेशान है। वर्तमान में खेतों में सरसों की अधिकांश फसल पकी हुई खड़ी है। इसके अलावा काफी किसानों के गेहूं में भी बाली आने लगी है। दो दिन से लगातार तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश व ओलावृष्टि के चलते सरसों की फसल के दाने गिर गए और फसल गिरने से फसल नष्ट हो गई। ओलावृष्टि से सरसों की अलावा गन्ने, टमाटर, पछेती गोभी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से ही मौसम करवट बदलता रहा। कभी धूप तो कभी आसमान में काले बादल छाए रहे, जिस कारण दिनभर किसानों के चेहरे मौसम को देखकर मुरझाए रहे। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि सरसों की फसल को सबसे अधिक नुकसान होने की संभावना है, जिस कारण इस बार सब्जी में तड़का जेब ढीली करेगा। ओलावृष्टि से सरसों का उत्पादन घटेगा, जिस कारण सरसों के तेल के दाम बढ़ने की संभावना है। किसान बारिश से फसलों को बचाने के लिए खेतों में नाली बनाकर रखे, ताकि पानी खेतों में भरे नहीं।
दो दिन में सात डिग्री गिरा तापमान
तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने से मौसम में फिर से बदलाव आया है। दिन के तापमान में दो दिन से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, सोमवार से मौसम साफ रहने की संभावना है।
दो दिन में सात डिग्री गिरा तापमान
तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने से मौसम में फिर से बदलाव आया है। दिन के तापमान में दो दिन से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, सोमवार से मौसम साफ रहने की संभावना है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है। कई वर्षों के बाद इस तरह का मौसम देखने को मिला है। बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान होगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बारिश 7.7 मिमी दर्ज की गई। हवा की रफ्तार से आठ से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
एक्यूआई लुढ़का, 50 से नीचे पहुंचा
दो दिन से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश व ओलावृष्टि से शहर की हवा साफ हो गई है। कई दिन बाद एक्यूआई का स्तर 50 से नीचे आया है। रविवार को एक्यूआई लुढ़कर 45 पर पहुंच गया। जबकि जयभीमनगर में 56, गंगानगर में 30, पल्लवपुरम में 48, दिल्ली रोड 52, बेगमपुल 58, हापुड़ चौराहा 53 दर्ज किया गया।
पांच दिन का तापमान
दिनांक तापमान
28 फरवरी 24.8
29 फरवरी 26.2
01 मार्च 27.5
02 मार्च 22.6
03 मार्च 20.6
एक्यूआई लुढ़का, 50 से नीचे पहुंचा
दो दिन से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश व ओलावृष्टि से शहर की हवा साफ हो गई है। कई दिन बाद एक्यूआई का स्तर 50 से नीचे आया है। रविवार को एक्यूआई लुढ़कर 45 पर पहुंच गया। जबकि जयभीमनगर में 56, गंगानगर में 30, पल्लवपुरम में 48, दिल्ली रोड 52, बेगमपुल 58, हापुड़ चौराहा 53 दर्ज किया गया।
पांच दिन का तापमान
दिनांक तापमान
28 फरवरी 24.8
29 फरवरी 26.2
01 मार्च 27.5
02 मार्च 22.6
03 मार्च 20.6