फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railway: Thieves cut cables, trains struggled to get signals for six hours, causing chaos from Meerut to Delhi

Railway: चोरों ने काटा केबल, छह घंटे तक ट्रेनों को सिग्नल मिलने में मुश्किल, मेरठ से लेकर दिल्ली तक अफरातफरी

Sat, 18 Oct 2025 02:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 18 Oct 2025 02:42 AM IST
सार

Meerut News: केबल काटे जाने से बृहस्पतिवार रात 11:05 से शुक्रवार 5.30 बजे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारी ट्रैक पर डटे रहे। दो मालगाड़ी समेत आठ ट्रेन अप और डाउन में लेट हो गईं। 

विज्ञापन
Railway: Thieves cut cables, trains struggled to get signals for six hours, causing chaos from Meerut to Delhi
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

चोरों ने सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में बृहस्पतिवार को सिग्नल का केबल काट दिया। इससे रात 11:05 बजे से सुबह 5:30 बजे तक मेरठ-दिल्ली और हापुड़ रेल मार्ग यातायात करीब 6 घंटे के लिए बाधित हो गया। केबल कटने की गूंज दिल्ली रेल मंडल और मुरादाबाद मंडल कार्यालय तक पहुंच गई। रेलवे के कर्मचारी रातभर केबल लगाने के काम में जुटे रहे।
विज्ञापन

कई रेलगाड़ी सिटी स्टेशन पर तो आसपास ट्रैक पर खड़ी करनी पड़ी। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर सिग्नल केबल लगाकर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे चोरों ने मलियाना फाटक से सिटी स्टेशन की तरफ यार्ड के कमरे में लगे सिग्नल केबल को काट लिया। इससे मेरठ-दिल्ली और मेरठ-हापुड़ रेल मार्ग का कनेक्शन टूट गया। ट्रेनों को सिग्नल न मिसा तो मेरठ से दिल्ली और मुरादाबाद मंडल के रेलवे अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। 

मेरठ सिटी स्टेशन से एसएस सुनील जैन, एसएससी नरेंद्र कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर धर्मवीर समेत सभी अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इंजीनियरों ने जांच पड़ताल शुरू कर सिग्नल केबल जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।
 
विज्ञापन

दूसरी तरफ दिल्ली और हापुड़ रेल मार्ग से आने वाली ट्रेनों को मैनुअल सिग्नल के माध्यम से संचालित करना शुरू कर दिया। यह प्रक्रिया शुक्रवार सुबह लगभग 5:30 बजे तक चली। इस दौरान इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रात 12:55 बजे, कोटा से देहरादून जाने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस रात 1:04 बजे, अमृतसर से मुंबई जाने वाली गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस 1:55 बजे, बांद्रा से हरिद्वार जाने वाली बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस सुबह 4:02 बजे समेत कई यात्री ट्रेन 15 से 20 मिनट तक प्रभावित रहीं। इसके अलावा दो मालगाड़ी दो से साढ़े चार घंटे तक प्रभावित रही। सुबह साढ़े पांच के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सका।
 
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
सिग्नल केबल कटने से यातायात प्रभावित हुआ था। इसके बाद कुछ रेलगाड़ी मैनुअल सिग्नल के माध्यम से निकाली गई। लोको पायलट को लिखित में चालान देकर रेल गाड़ियों को पास कराया गया।
-  सुनील जैन, सिटी स्टेशन अधीक्षक, मेरठ।

- सिग्नल ब्रेक होने से रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ था। इसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकेगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- धर्मवीर सिंह, इंस्पेक्टर, आरपीएफ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed