फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railing of Malan river bridge broken, danger in traffic

Meerut News: मालन नदी पुल की रेलिंग टूटी, आवागमन में खतरा

Sun, 28 Apr 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 28 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Railing of Malan river bridge broken, danger in traffic
नजीबाबाद के मालन नदी पुल की टूटी रेलिंग।
नजीबाबाद। मालन नदी पुल की लोहे की रेलिंग टूट गई है। रेलिंग के धराशायी होने से पुल पर आवागमन में खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्रवासियों ने रेलिंग सहित पुल मार्ग मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित मालन नदी पुल और रतनाल नदी पुल के बदहाल होने की शिकायत राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजी है। मनोज शर्मा का कहना है कि एनएच-74 पर रतनाल और मालिनी नदी पुल खस्ताहाल हैं। दोनों पुलों की रेलिंग जगह-जगह से टूटी हुई है। पुल मार्ग पर कई गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। दोनों पुलों से बड़ी संख्या में यूपी और उत्तराखंड के छोटे-बड़े वाहन आवागमन करते हैं। मालन नदी पुल की रेलिंग टूटी होने से पुल पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मनोश शर्मा और क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय से मामले को संज्ञान में लेकर दोनों पुलों की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed