फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raids on sugarcane purchase centers, leave center left contractor

गन्ना क्रय केन्द्रों पर छापे, सेंटर छोड़ भागा तोल लिपिक

Sun, 31 Mar 2019 03:53 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 31 Mar 2019 03:53 AM IST
विज्ञापन
Raids on sugarcane purchase centers, leave center left contractor
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
गन्ना क्रय केन्द्रों पर हो रही घटतौली का मामला उजागर होने पर गन्ना विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। शनिवार को उप गन्ना आयुक्त ने जनपद के कई क्षेत्रों में गन्ना क्रय केंद्रों पर छापेमारी की। कई तोल लिपिक क्रय केंद्र से भाग खड़े हुए। इतना ही नहीं क्रय केंद्रों पर बाट भी नहीं मिल। गन्ना क्रय केन्द्रों पर छापेमारी के दौरान किसानों की गाड़ियों की लाइन लग गई। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर लगातार घटतौली हो रही है। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार के अंक में गन्ना क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन 50 लाख कुंतल गन्ने की चोरी के शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया। जिसके बाद उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने क्रय केंद्रों पर छापेमारी करने पहुंचे। उन्होंने मवाना क्षेत्र के सेंटरों को टारगेट किया। धर्मकांटा तोल प्रकरण में बहसूमा के गन्ना क्रय केंद्रों पर छापेमारी की। बहसूमा सेंटर ए का तौल लिपिक सेंटर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। राठोड़ा गन्ना क्रय केंद्र पर बाट भी नहीं मिले। यहां मौजूद मिले किसानों ने उप गन्ना आयुक्त से गन्ना केन्द्र पर क्विंटल में दस दस किलो की घटतौली की शिकायत की। उप गन्ना आयुक्त ने फरार तौल लिपिक और बाट बन मिलने वाले सेंटर लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। साथ ही कहा कि जनपद के सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर लगातार छापेमारी की जाएगी। किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed