फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raids in gas warehouse in Meerut and three accused arrested for refilling illegally

Meerut: गोदाम में छापामारी, गैस सिलिंडरों से अवैध तरीके से रिफिलिंग करते तीन पकड़े, पूछताछ करने में जुटी पुलिस

Tue, 05 Mar 2024 09:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Mar 2024 09:26 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक गोदाम में छापामारी की गई। इस दौरान पुलिस ने गैस सिलिंडरों से अवैध तरीके से रिफिलिंग करते हुए तीन लोगों को पकड़ लिया। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Raids in gas warehouse in Meerut and three accused arrested for refilling illegally
गैस गोदाम में छापामारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जमुना नगर में सदाकत के गोदाम में अवैध तरीके से गैस सिलिंडरों से गैस रिफिलिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस व आपूर्ति विभाग ने छापामारी कर गोदाम के मालिक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से करीब 176 सिलिंडर जब्त किए गए हैं। सिलिंडर भारत गैस और एचपी कंपनी के है।

विज्ञापन


लोहिया नगर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि जमुना नगर स्थित सदाकत के गोदाम पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर आपूर्ति विभाग टीम को साथ लेकर छापा मारा गया। जहां से पुलिस ने गोदाम के मालिक सदाकत, कर्मचारी यूनुस व शाहिद कमर्शियल गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में रिफिलिंग करते रंगे हाथ पकड़े गए।

विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मौके से पुलिस टीम ने 176 कमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। सभी सिलिंडर भारत, इंडियन और एचपी कंपनी के हैं। पुलिस ने सभी सिलिंडर फिलहाल तिरंगा गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिए है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनिल? : योगी सरकार में बने मंत्री, BJP-RLD गठबंधन ने दलित चेहरे पर चला बड़ा दांव, चुनाव में दिखेगा असर

विज्ञापन

उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आपूर्ति इंस्पेक्टर अंकुश की तरफ से तहरीर दी गई है। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार: ऐसा है मंत्री अनिल कुमार का राजनीतिक सफर, परिवार से लेकर जानिए उनके बारे में सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed