Meerut: गोदाम में छापामारी, गैस सिलिंडरों से अवैध तरीके से रिफिलिंग करते तीन पकड़े, पूछताछ करने में जुटी पुलिस
Meerut News : मेरठ में एक गोदाम में छापामारी की गई। इस दौरान पुलिस ने गैस सिलिंडरों से अवैध तरीके से रिफिलिंग करते हुए तीन लोगों को पकड़ लिया। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विस्तार
मेरठ में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जमुना नगर में सदाकत के गोदाम में अवैध तरीके से गैस सिलिंडरों से गैस रिफिलिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस व आपूर्ति विभाग ने छापामारी कर गोदाम के मालिक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से करीब 176 सिलिंडर जब्त किए गए हैं। सिलिंडर भारत गैस और एचपी कंपनी के है।
लोहिया नगर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि जमुना नगर स्थित सदाकत के गोदाम पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर आपूर्ति विभाग टीम को साथ लेकर छापा मारा गया। जहां से पुलिस ने गोदाम के मालिक सदाकत, कर्मचारी यूनुस व शाहिद कमर्शियल गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में रिफिलिंग करते रंगे हाथ पकड़े गए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मौके से पुलिस टीम ने 176 कमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। सभी सिलिंडर भारत, इंडियन और एचपी कंपनी के हैं। पुलिस ने सभी सिलिंडर फिलहाल तिरंगा गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिए है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं अनिल? : योगी सरकार में बने मंत्री, BJP-RLD गठबंधन ने दलित चेहरे पर चला बड़ा दांव, चुनाव में दिखेगा असर
उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आपूर्ति इंस्पेक्टर अंकुश की तरफ से तहरीर दी गई है। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार: ऐसा है मंत्री अनिल कुमार का राजनीतिक सफर, परिवार से लेकर जानिए उनके बारे में सबकुछ