{"_id":"6adb9a1b16e3d73ec6035bee","slug":"raids-conducted-on-the-warehouses-of-several-scrap-dealers-including-haji-galla-in-sotiganj-meerut-news-c-72-1-mct1010-161600-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सोतीगंज में हाजी गल्ला समेत कई कबाड़ियों के गोदाम पर छापा, विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सोतीगंज में हाजी गल्ला समेत कई कबाड़ियों के गोदाम पर छापा, विरोध जताया
विज्ञापन
हाजी गल्ला के एक बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया, कुछ पुराने पार्ट्स मिले, पूछताछ कर रही है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोती गंज में वाहकों के कटान की सूचना पर शुक्रवार को एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोती गंज में हाजी गल्ला समेत कई कबाड़ियों के ठिकानों और गोदामों पर छापा मारा। हाजी गल्ला के गोदाम पर कुछ पुराने पार्ट्स मिले, जिसको सदर बाजार थाने में जांच के लिए भेजा। उसके एक बेटे को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस दौरान काफी संख्या में कबाड़ी एकत्र हो गए और कार्रवाई का विरोध किया। वहीं दूसरी ओर, काफी समय से बंद पड़े गोदामों की चाबी न होने की बात कबाड़ियों ने कही। जिसको हथौड़ा से ताला तोड़कर कबाड़ियों ने गोदामों को पुलिस के सामने खोलकर चेक कराया।
एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि सोती गंज में हाजी गल्ला समेत कई कबाड़ी फिर से वाहनों के कटान कर रहे हैं। जिसके बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के साथ मिलकर सोती गंज बाजार पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि हाजी गल्ला के छापा मारा तो वहां पर कारों के एक्सल और पहिए मिले। जो पुराने थे। हाजी गल्ला के बेटे अलीम अली को पूछताछ के लिए पुलिस सदर बाजार थाने लेकर पहुंची। उसने बताया कि यह पंद्रह साल पुराने वाहन जो नियमानुसार कटान के लिए आते हैं, उसके पार्ट्स हैं। इसके अलावा जिन कारों में आग लग जाती है, उनके भी पार्ट्स हैं। जिसके बाद पुलिस ने पार्ट्स को कब्जे में लिया और सदर बाजार पुलिस ने पड़ताल की।
एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के बाद हाजी गल्ला के बेटे को छोड़ दिया गया है। हाजी गल्ला भी आया था। उसने भी बताया कि पुराने पार्ट्स हैं। इसके अलावा भी कई कबाड़ियों के गोदाम पर छापा मारा गया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। एसपी सिटी ने बताया कि कबाड़ियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहनों का कटान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोतीगंज में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बंद कराया था सोतीगंज
मेरठ। सोती गंज बाजार मेरठ के दिल्ली रोड पर स्थित बाजार है। 70-80 के दशक में यहां कोयला और पशुओं के चारे का व्यापार हुआ करता था। काफी दूर से लोग यहां आया करते थे। 80 के दशक में यहां बदलाव आया और कुछ लोगों ने यहां ऑटोमोबाइल स्क्रैप और पुराने वाहनों के पार्ट्स का काम शुरू किया। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अपने कार्यकाल में सोती गंज बाजार को बंद कराया था। यह मामला पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद में भी उठाया था।
-- -- -- -- -