फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raid on two illegal warehouses, 2550 liters of petroleum recovered

Meerut News: दो अवैध गोदाम पर छापा, 2550 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद

Thu, 02 Jan 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Raid on two illegal warehouses, 2550 liters of petroleum recovered
खुशहाल नगर में एक मकान में छपैमरी कर पकड़ा गया पेट्रोलियम पदार्थ साथ में आपूर्ति विभाग और थाना
शालीमार गार्डन और खुशहाल नगर में पुलिस और आपूर्ति विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

पेट्रोल के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध धंधे के खिलाफ पुलिस और आपूर्ति विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। नए साल के पहले दिन बुधवार को थाना लिसाड़ी गेट पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम ने शालीमार गार्डन और खुशहालनगर में संयुक्त कार्रवाई कर 2550 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया है। आपूर्ति विभाग ने पेट्रोलियम पदार्थ के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। दोनों गोदामों से बरामद सामान को थाना लिसाड़ी गेट पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री का अवैध धंधा किया जा रहा है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, सरकार को भी राजस्व की क्षति पहुंच रही है। इसके अलावा मिलावटी पेट्रोल व डीजल से लोगों के वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। अवैध धंधे की सूचना पर बुधवार को लिसाड़ी गेट पुलिस ने पहले शालीमार गार्डन में भूरा के मकान पर छापा मारा। यहां गोदाम में रखे चार ड्रम में 900 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ मिला। अवैध धंधा करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर आपूर्ति विभाग से एआरओ सुनील कुमार टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने पेट्रोलियम पदार्थ केे तीन नमूने लिए। इसके उपरांत दोनों विभागों की टीम ने खुशहालनगर में बिलाल मस्जिद के पास गली नंबर पांच में कलवा के मकान पर छापा मारा। मकान के प्रथम तल पर हाजी मनी और जावेद अवैध धंधा कर रहे थे। आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। गोदाम से चार ड्रम और 50 लीटर के ड्रम जिसमें 1650 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ भरा मिला। कुल मिलाकर दोनों स्थानों पर छापेमारी में 2550 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरओ सुनील कुमार ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थ और बरामद सामान थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को सौंप दिया गया है। नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि पेट्रोल मिलावटी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed