फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raid on counterfeit products factory; footballs and volleyballs worth 10 lakh seized.

Meerut News: नकली उत्पादों की फैक्टरी पर छापा, 10 लाख की फुटबाल और वालीबाल बरामद

Fri, 17 Jul 2026 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Raid on counterfeit products factory; footballs and volleyballs worth 10 lakh seized.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी पुलिस व गुरुग्राम की एक निजी कंपनी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को सूरजकुंड रोड स्थित फूलबाग कॉलोनी में बिशनलाल की विशन एंटरप्राइजेज की फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान लगभग 10 लाख रुपये कीमत के नकली निविया और कोस्को ब्रांड के उत्पाद जब्त किए।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया गुरुग्राम की एक कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी कि कंपनी के नाम का होलोग्राम लगाकर वालीबाल बेच रहे है। इसके बाद पुलिस व कंपनी के अधिकारी फूलबाग कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्हें नकली फुटबाल, वालीबाल, होलोग्राम और शीटें मिली। इनमें 450 निविया वालीबाल, 9600 निविया होलोग्राम और 660 निविया वालीबाल शीट कटिंग मिली। इसके अतिरिक्त, 315 कोस्को फुटबाल, 35 हजार कोस्को होलोग्राम और 15 सौ कोस्को फुटबाल शीट कटिंग भी जब्त की की। कंपनी निदेशक ने बताया कि विशन एंटरप्राइजेज मेरठ के सूरजकुंड रोड बाजार में थोक विक्रेताओं को नकली सामान बेच रही थी। एसपी सिटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed