फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raid on adulterated ghee, cream and cheese factory, ghee worth Rs 8.64 lakh seized, two arrested

मिलावटी घी, क्रीम और पनीर की फैक्टरी पर छापा, 8.64 लाख का घी सीज, दो गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 02 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Raid on adulterated ghee, cream and cheese factory, ghee worth Rs 8.64 lakh seized, two arrested
गंगोह। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम बांसदेई सरकड़ गांव में इस्तकार के घर पर छापा मारा, जहां बड़े पैमाने पर बिना लाइसेंस के मिलावटी घी, क्रीम और पनीर तैयार किया जा रहा था। टीम ने मौके पर 8.64 लाख रुपये की कीमत का घी सीज किया, जबकि 80 किलो पनीर नष्ट कराया। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग से शनिवार देर रात गांव बांसदेई सरकड़ में इस्तकार के घर पहुंची। मौके पर भारी मात्रा में खाद्य सामग्री पाई गई। कार्रवाई के दौरान घर में बड़े स्तर पर घी, क्रीम और पनीर बनता पाया गया। मौके पर घी के चार नमूने लिए गए और लगभग 1440 किलो घी को सीज किया गया, जिसकी बाजार में कीमत 8.64 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दो नमूने क्रीम के लिए गए। करीब दो क्विंटल क्रीम को मौके पर ही नष्ट कराया गया। पनीर का भी एक नमूना जांच के लिए भेजा गया है, जबकि लगभग 80 किलो पनीर नष्ट किया है। कार्रवाई रात करीब तीन बजे तक चली।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने इस्तकार व सनव्वर को गिरफ्तार किया है। तीन व्यक्ति भागने में कामयाब रहे। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहर लाल, अमित सिंह आदि रहे। सहायक आयुक्त द्वितीय पवन कुमार ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- काफी समय से चल रहा था मिलावट का धंधा
घर में बिना लाइसेंस के मिलावटी घी, क्रीम और पनीर बन रहा था। काफी समय से बांसदेई सरकड़ गांव में मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण हो रहा था। इससे पहले गंगोह क्षेत्र के ही धानवा, रंधेड़ी, नया कुंडा में भी खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed