फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raid in Hotels: Illegal hotel was operated in house of Congress leader in Meerut, police have sealed six

Action on Hotels: कांग्रेस नेत्री बबीता गुर्जर के घर में चल रहा था होटल, पुलिस ने 53 कराए बंद, छह पर लगाई सील

Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
सार

Action on Hotels : कांग्रेस नेत्री बबीता गुर्जर के घर में एसआर ब्रदर्स के नाम से होटल चलता मिला। पुलिस ने बबीता गुर्जर के होटल समेत छह को सील कर दिया है। बबीता गुर्जर 2022 में किठौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन जीत नहीं पाई।

विज्ञापन
Raid in Hotels: Illegal hotel was operated in house of Congress leader in Meerut, police have sealed six
मेरठ: होटल के बारे में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में शहर और देहात में मानकों का उल्लंघन कर संचालित होटलों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाया और मानक पूरे कराने की हिदायत देकर 53 होटल बंद करा दिए, जबकि छह होटल सील कर दिए गए। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई संचालक होटल बंद कर फरार हो गए। बंद कराए गए होटलों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। जल्द मानक पूरे न करने पर इन्हें भी सील करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

जिलेभर में सैकड़ों होटल संचालित हैं। ज्यादातर मानकों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे हैं। होटल संचालकों को पूर्व में मानकों को पूरा करने व पंजीकरण कराने के लिए नोटिस जारी किए गए थे लेकिन होटल संचालकों ने कोई ध्यान नहीं दिया

विज्ञापन

वहीं, शनिवार को एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह और एसपी देहात कमलेश बहादुर के निर्देशन में शहर और देहात क्षेत्र में होटलों के खिलाफ अभियान चलाया गया। ज्यादातर होटल आवासीय भवनों में संचालित थे।

पुलिस के मांगने पर होटल संचालक संबंधित विभागों की एनओसी नहीं दिखा पाए। यहां सराय एक्ट का खुला उल्लंघन हो रहा था। सीसीटीवी फुटेज और ग्राहकों का रिकॉर्ड भी नहीं रखा जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने नगर क्षेत्र में 33 और देहात क्षेत्र में 20 होटल बंद करा दिए, जबकि वेदव्यासपुरी में दो और देहात क्षेत्र में चार होटल सील कर दिए गए।

विज्ञापन

कांग्रेस नेत्री के घर में चल रहा होटल सील

ब्रह्मपुरी सर्किल में सीओ शुचिता सिंह के नेतृत्व में नौ होटलों में चेकिंग की गई। वेदव्यासपुरी में कांग्रेस नेत्री बबीता गुर्जर के घर में एसआर ब्रदर्स के नाम से संचालित होटल समेत पुलिस ने दो होटल सील कर दिए। बबीता गुर्जर 2022 में किठौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन जीत नहीं पाई।

बबीता गुर्जर ने बताया कि उन्होंने होटल किराए पर दे रखा है, जबकि किरायानामे में आवासीय भवन का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी तरह की एनओसी भी नहीं मिली और किराएदार भी फरार था। पुलिस ने होटल सील कर दिया और स्टाफ को हिरासत में ले लिया। वेदव्यासपुरी में ही सरधना के छबड़िया निवासी गुरजीत का होटल भी सील किया गया।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: पांच मजदूरों के उड़े चिथड़े पर मौत का राज बना रहस्य, दिखावे के थे बम या मौत का बारूद, पढ़िए रिपोर्ट

सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि मानक पूरे किए बिना संचालित दो होटलों को सील किया गया है और सात होटल बंद कराए गए हैं। होटल संचालकों को हिदायत दी गई है कि मानक पूरा किए बिना होटलों का संचालन किया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 

यह भी पढ़ें: अधूरी कहानी: निकाह के 35 साल बाद बेगम को काट डाला, खून से सना छुरा लेकर पहुंचा थाने, बताई ये बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed