फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rahul murdered due to police negligence

पंचायत चुनाव के विवाद नहीं निपटा सकी इंचौली पुलिस

Mon, 07 Jun 2021 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
rahul murdered due to police negligence
पुलिस की लापरवाही से हुई राहुल की हत्या
विज्ञापन

मेरठ/गंगानगर। प्रधानी चुनाव के समय से ही दोनों पक्षों में रंजिश के बावजूद पुलिस लीपापोती करती रही। यदि पुलिस पहले से गंभीर होती तो शायद राहुल की हत्या न होती। पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
कुनकुरा गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद पंचायत चुनाव के दौरान शुरू हुआ था। ग्राम प्रधान की सीट अनुसूचित महिला में थी। इसमें राहुल के चाचा नेपाल की पत्नी प्रधान पद की प्रत्याशी थी। दूसरी ओर पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र की पत्नी चुनाव लड़ रही थी। चुनाव के दौरान भी दोनों पक्षों में कई बार विवाद हुआ था। हालांकि चुनाव में दोनों प्रत्याशी हार गई थीं।
विज्ञापन

रविवार शाम थाने पर पहुंची राहुल की मां राजे ने बताया कि आरोपी पक्ष ने पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। रंजिश में ही पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र के बेटे अंकित ने राहुल को गोली मारी है। उसने बताया कि पहले से स्थिति का पता होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इंचौली थाना क्षेत्र में इससे पहले जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा कार्यकर्ता पर हमला किया और अब ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में हत्या हो गई। इसके अलावा अवैध शराब पीने से 10 लोगों की मौत भी इसी थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आरोपी बोले...ये ज्यादा नेता बनता है
रविवार को हुई मारपीट की घटना में चुनावी रंजिश की तस्वीर साफ दिखी। आरोपियों ने मारपीट से पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य पद से नाम वापस लेने की बात कही। जब राहुल पहुंचा तो बोले कि ये ज्यादा नेता बनता है। इसे खत्म ही कर दो। इतना कहते ही अंकित ने गोली चला दी और राहुल को लग गई।
----
देर रात तक चलता रहा हंगामा
चुनावी रंजिश में राहुल की हत्या होने के मामले में देर रात तक ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस रात में राहुल का पोस्टमार्टम कराने के लिए लगी रही। पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

---
आरोपियों के बचाव में उतरे भाजपा नेता
नामजद आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा था। बताया है कि योगेंद्र भाजपा समर्पित वार्ड 24 से प्रत्याशी थे। गांव में राहुल की हत्या होने के बाद नामजद योगेंद्र के बचाव में भाजपा नेता भी आए हैं। हालांकि गांव के लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि नामजद आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुए तो वह शव को सड़क पर रखकर जाम लगा देंगे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed