राहुल बोले, पहले मोदी को बिहार से वापस भेजा, अब यूपी से बाहर करेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में रविवार को अपने शायराने अंदाज में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैं हिंदी और उर्दू का दोआब हूं, मैं वो आईना हूं जिसमें आप हैं। राहुल ने कहा, 'हमने गठबंधन कर पहले मोदी जी को बिहार से भगाया और अब यूपी से बाहर कर दिल्ली भेजेंगे। नोटबंदी पर केंद्र सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने हंसते हुए देश के 85 फीसदी कैश को रद्द कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के मजदूरों और किसानों को बैंकों की कतार में खड़ा कर दिया। शायद मोदी जी किसी कारखाने में नहीं गए हैं इसी लिए उन्हें मजदूरों का दर्द नहीं पता।
50 अमीरों का लाखों करोड़ कर्ज माफ कर दिया
राहुल गाँधी ने कहा कि देश 50 अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने नोटबंदी का फैसला लिया। मोदी जी किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सके मगर 50 अमीरों का लाखों करोड़ कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने सहारनपुर के वुडकारविंग उद्योग को साधते हुए कहा कि हमारी सरकार मेड इन चाइना को टक्कर देने को मेड इन सहारनपुर को बढ़ावा देगी। युवाओं को साधते हुए कहा कि गठबंधन 5 बिदुओं पर युवाओं का मैनिफेस्टो बनाएगा। इसमें युवाओं को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जायेगा। दिलचस्पबात यह है कि अपने 33 मीनिट के भाषण में राहुल ने 43 बार पीएम मोदी का नाम लिया। पूरे भाषण में मोदी आरएसएस उनके निशाने पर रहे जबकि बसपा का जिक्र तक नहीं किया।
बता दें कि इस रैली में राहुल गांधी के साथ इमरान मसूद भी मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, 'हम देश को बांटने वाली शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं और ऐसी ताकतों के खिलाफ जो लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं उन्हें अब सबक सिखाना होगा।' राहुल ने कहा कि जिस तरह बिहार से मोदी जी को वापस भेजा था ठीक उसी तरह यूपी से भी मोदी को बाहर करना है। इतना ही नहीं बल्कि राहुल ने कहा, 'मोदी जी पहले सूट पहनते थे, लेकिन जब हमने संसद में सूट-बूट पर भाषण दिया तो उन्होंने सूट पहनना छोड़ दिया।