फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rahul bole, modi ji ne yuvaon ko sirf sapna dikhaya, poora to ham karenge

जानिए किसने कहा, भाजपा मतलब भाईचारा जलाओ पार्टी

Tue, 07 Feb 2017 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 07 Feb 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
rahul bole, modi ji ne yuvaon ko sirf sapna dikhaya, poora to ham karenge
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी देश का सबसे बड़ा बहाना और सबसे बड़ा झूठ है। जिसने देश के गरीब, मजदूर, किसान और व्यापारियों को परेशानी में डाल दिया, जबकि उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा वाले क्रोध फैलाते हैं, यूपी चुनाव में इनको सबक सिखाना है। बिहार की तरह ही ऐसा कर देना है कि मोदीजी के मुंह से यूपी का नाम न निकल पाए। सोमवार को शामली में वीवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर जनसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस-सपा गठबंधन यूपी के भविष्य का आइना है। यूपी हिंदुस्तान का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां पानी की कमी नहीं, सबसे बेहतर जमीन है। जिस तेजी से प्रदेश को आगे बढ़ना चाहिए, उस तेजी से नहीं बढ़ रहा। युवा अपना भविष्य नहीं बना पाए और  महाराष्ट्र तथा कर्नाटक का रुख करते हैं। अखिलेश यादव ने अच्छा काम किया है। गठबंधन के साथ प्रदेश में और अच्छा काम होगा। हमारा लक्ष्य यूपी के युवाओं को रोजगार देना है। 

विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने कहा- किसान के दिल में दर्द है

rahul bole, modi ji ne yuvaon ko sirf sapna dikhaya, poora to ham karenge
शामली में सभा करने पहुंचे राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि किसान के दिल में दर्द है। किसान दिल्ली की सरकार की ओर मदद भरी आंखों से देख रहा है, मगर मोदीजी समय नहीं देते। 30 दिन मैंने यूपी का दौरा किया। कर्ज माफी की बात उठाई। पूरे देश में किसान आत्महत्या कर रहा है। दबा और डरा हुआ है, उसे अपना भविष्य दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि चीन में बैठे लोग वहां पैदा होने वाले सेब को हिमाचल और जम्मू कश्मीर तथा पूरी दुनिया में भेजने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमारे देश का किसान यहीं रुका हुआ है। मैं चाहता हूं हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के सेब उत्पादक किसान दुनिया से प्रतिस्पर्धा करें और अपना सेब विदेशों में भिजवाएं। यह काम यूपी से भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीजी ने किसानों को बदहाली के लिए छोड़ रखा है

rahul bole, modi ji ne yuvaon ko sirf sapna dikhaya, poora to ham karenge
मंच पर कार्यकर्ताओं से बात करते राहुल

वेस्ट यूपी में गन्ना, लखनऊ में आम, प्रतापगढ़  में आंवला, अमेठी में टमाटर, इलाहाबाद में अमरूद का उत्पादन प्रमुख है। क्या उत्तर प्रदेश देश की फूड फैक्ट्री बन सकता है। लखनऊ का आम अमेरिका, जापान, चीन में बिक सकता है। आम उत्पादक किसान को इससे फायदा होगा। पूरी दुनिया से यहां का किसान कंप्टीशन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने किसानों को बदहाली के लिए छोड़ रखा है, जबकि यूपी के किसान को दुनिया की मार्केट से जोड़ने की जरूरत है, बैंक से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंबानी जी ने जियो फोन का बिजनेस शुरू किया, तो उन्हें लाखों करोड़ रुपये का बैंक लोन दिला दिया। एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये नरेंद्र मोदीजी ने 50 परिवारों का माफ कर दिया, जबकि एक लाख 10 हजार किसानों और युवाओं को एक एक करोड़ रुपये दिया जा सकता था। मदद किसान, मजदूर और युवा की होनी चाहिए, मगर देश के प्रधानमंत्री 50 परिवारों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन

आम की पेटी पर मेक इन लखनऊ होना चाहिए

rahul bole, modi ji ne yuvaon ko sirf sapna dikhaya, poora to ham karenge
कांग्रेस समर्थक

दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा केंद्र सरकार पूरा नहीं कर सकी। सहारनपुर में वुडकार्विंग, मुरादाबाद में ब्रास, मिर्जापुर में कालीन बनाने का काम होता है। लाखों युवा अपना छोटा सा बिजनेस खड़ा करना चाहते हैं, मगर उनको बैंक से ऋण नहीं मिलता। यूपी में सपा-कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को बिजनेस चालू करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर बैंकों से ऋण दिलाया जाएगा, बड़े बड़े 50 परिवारों को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया का नारा दिया, मगर कहां है मेक इन इंडिया, आज भी हर मोबाइल के पीछे मेड इन चाइना लिखा है। मैं चाहता हूं आपके फोन में मेक इन उत्तर प्रदेश लिखा हो। आम की पेटी पर मेक इन लखनऊ, चीन में आंवला का अचार जाए, तो उस पर मेक इन प्रतापगढ़ लिखा हो। 

अंबानी-अडानी के परिवार का कोई सदस्य बैंक पर लाइन में दिखाई नहीं दिया

rahul bole, modi ji ne yuvaon ko sirf sapna dikhaya, poora to ham karenge
राहुल की सभा में भारी भीड़

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे बड़ा बहाना, सबसे बड़ा झूठ नोटबंदी का है। पूरी दुनिया कह रही है यह क्या कर दिया। अर्थशास्त्री कह रहे हैं गलत कर दिया, मगर पता नहीं कौन सी बीमारी चढ़ गई, मानते ही नहीं। फिर मोदीजी ने बहाना बनाया, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। गरीब-मजदूर को बैंकों पर लाइन में लगा दिया। अंबानी-अडानी के परिवार का कोई सदस्य बैंक पर लाइन में दिखाई नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में 14 लाख करोड़ रुपये बताए थे, मगर नोटबंदी के बाद 15 लाख करोड़ रुपये जमा हो गए, केंद्र सरकार ने चोरों का कालाधन सफेद कर दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने बहाना बनाया कि आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लिया था, जबकि दो दिन बाद मारे गए दो आतंकियों के पास से दो-दो हजार रुपये के नोट मिलते हैं। फिर मोदीजी कहते हैं, कैशलेस हिन्दुस्तान बनाने के लिए नोटबंदी की।

जादूभरी होगी कैशलेस दुनिया

rahul bole, modi ji ne yuvaon ko sirf sapna dikhaya, poora to ham karenge
कांग्रेस समर्थक

इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा का नया नामकरण करते हुए कहा कि यह तो भाईचारा जलाओ पार्टी है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक नाहिद हसन, पंकज मलिक ने भी विचार व्यक्त किए। जनसभा में पहुंचने पर राहुल गांधी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी की दुनिया में ऐसा दिन आएगा, जब किसी दुकान से ग्राहक 100 रुपये का सामान खरीदेगा, तो दुकानदार तक 90 रुपये पहुंचेंगे और जादू से 10 रुपये अंबानी के पास पहुंच जाएगा।

मोदीजी के मुंह से यूपी का नाम ना निकले

rahul bole, modi ji ne yuvaon ko sirf sapna dikhaya, poora to ham karenge
भाषण देते राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश का भविष्य किसान को मजबूत करने, युवाओं को मजबूत करने से बनेगा, यह काम कांग्रेस और समाजवादी पार्टी करके दिखाएगी। उन्होंने कहा कि एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यूपी में हर धर्म और जाति के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं, उत्तर प्रदेश को तोड़ा नहीं जा सकेगा। राहुल गांधी ने कहा कि धूमधाम बैंडबाजे के साथ मोदीजी बिहार गए थे, वहां कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू के गठबंधन ने भाजपा को मैदान से बाहर कर दिया। अब मोदीजी के मुंह से बिहार का नाम नहीं निकलता। हम चाहते हैं कि यूपी के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश का नाम मोदीजी के मुंह से ना निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed