{"_id":"68a9cb797386d7f4e903e42b","slug":"raghav-is-first-in-music-singing-and-kashish-is-first-in-playing-meerut-news-c-72-1-mct1004-139244-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत गायन में राघव और वादन में कशिश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत गायन में राघव और वादन में कशिश प्रथम
विज्ञापन
-जिला स्तरीय कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। समग्र शिक्षा माध्यमिक के तत्वावधान में शनिवार को कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। संगीत गायन एकल में राघव राम ने प्रथम, संगीत वादन एकल में कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्र-छात्राएं अब सितंबर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला स्तरीय कला उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा भूपेंद्र सिंह, मुक्ताकाश संस्था की डाॅ. इंदू कौशिक, रेनू सिंह, रीतू तोमर, प्रधानाचार्य डॉ. संत कुमार ने किया। कला उत्सव में माध्यमिक तथा राजकीय विद्यालयों के 280 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डीआईओएस राजेश कुमार रहे। संगीत गायन एकल में डीएन इंटर कॉलेज के राघव राम प्रथम, संगीत गायन समूह में आयुष, लोकेश, शिव कुमार प्रथम, संगीत वादन एकल में कशिश प्रथम, संगीत वादन ताल वाद्य एकल में लकी हांडा प्रथम, संगीत वादन समूह में दीक्षा, क्रितिका व नैना प्रथम, नृत्य एकल में उमंग प्रथम, नृत्य समूह में गुनगुन, अदिरा, सलौनी, रीना जोशी प्रथम, नाटक समूह में वासु, अमृत, आयुष व कुश प्रथम, दृश्य कला एकल में ज्योति प्रथम, दृश्य कला एकल में रोहमा प्रथम, दृश्य कला समूह में विकास कुमार व अंश लोधी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से पारंपरिक कहानी वाचन समूह में गीता वर्मा व नशरा प्रथम स्थान पर आए। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं सितंबर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संचालन मनीष सिंह ने किया। इस दौरान प्रमोद कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, राजेश त्यागी खंदरावली, विपिन शर्मा, नरेश कुमार, अनिल कुमार, डॉ. विकास, डॉ. सचिन भोला आदि मौजूद रहे।