फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RAF with force in hot spot areas

हॉट स्पॉट इलाकों में फोर्स के साथ आरएएफ लगाई

Sat, 25 Apr 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
RAF with force in hot spot areas
हॉट स्पॉट इलाकों में फोर्स के साथ आरएएफ लगाई
विज्ञापन

मेरठ। शहर में हॉटस्पॉट इलाकों में अब पुलिस फोर्स के साथ आरएएफ भी लगाई गई है। रमजान माह को देखते हुए सुरक्षा संबंधी पूरा प्लान तैयार किया गया है। वहीं लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा सके, इसको लेकर शुक्रवार को सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शहर के संवेदनशील स्थानों के लिए एक कंपनी आरएएफ व चार कंपनी पीएसी लगाई गई है। शहर को पांच जोन, 15 सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी अजय साहनी ने एसपी सिटी, एसपी देहात व सभी सीओ को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए हैं कि वह लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराएं।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर जली कोठी, रजबन बाजार, हुमायूं नगर लिसाड़ीगेट के अलावा संवेदनशील 24 स्थानों पर पुलिस फोर्स लगाई गई है। यह वह संवेदनशील स्थान हैं जो रमजान माह को लेकर चिन्हित किए गए हैं। शुक्रवार को सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा गया। साथ ही दोनों समुदाय के लोगों से अपील की गई कि वह घरों से ना निकलें। वहीं, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, सीओ दिनेश शुक्ला, सीओ हरिमोहन सिंह और सीओ संजीव देशवाल ने अलग-अलग स्थानों पर पुलिस फोर्स व आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed