{"_id":"6842032917790c376a07c451","slug":"radha-raman-will-come-to-my-house-meerut-news-c-14-1-mrt1002-881410-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा रमण मेरे घर आएंगे....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा रमण मेरे घर आएंगे....
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती किसान कन्या इंटर कॉलेज
मेरठ। मेला नौचंदी में स्कूलों के बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोहा। प्रधानाचार्य रेनू, हेमलता, सरला, चौधरी, सरबजीत कपूर ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया। गणेश वंदना के साथ सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने थारी शरारत सब जानू हूं... गीत पर छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा रमण मेरे घर आएंगे...गीत सुनकर भी सब मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने हरियाणवी नृत्य भी प्रस्तुत किया। छात्रों ने गीता विश्व की पुकार है ये भागवत का सार है... पर नृत्य किया। नगर निगम की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मिताली, सीमा, बरखा, मयंक आदि रहे। ब्यूरो
- सिंदूर विजय उत्सव में कवि सम्मेलन 7 को
- राष्ट्रीय संस्कृति साहित्य धारा ट्रस्ट की ओर से मेला नौचंदी के पटेल मंडप में सात जून को शाम सात बजे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम अध्यक्ष कोमल रस्तौगी ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि रहेंगे। यह आयोजन ऑपरेशन सिंदूर के उपरांत विजय उत्सव के रूप में किया जा रहा है। महामंत्री डॉ. अजय दीवान ने बताया कि कवि डॉ. हरिओम पंवार के सानिध्य में सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में देश के कई कवि तेज नारायण शर्मा, डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. गजेंद्र सोलंकी, शशिकांत यादव, शंभू शिखर सहित अन्य कविता पाठ करेंगे। प्रेसवार्ता में कवि सुमनेश सुमन, श्याम मोहन गुप्ता, अमित कुमार आदि रहे। ब्यूरो