{"_id":"6a01d729ba5568fea105d212","slug":"radha-govind-school-will-have-the-thrill-of-football-from-tomorrow-meerut-news-c-72-1-mct1009-153126-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राधा गोविंद स्कूल में कल से होगा फुटबाल का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राधा गोविंद स्कूल में कल से होगा फुटबाल का रोमांच
Mon, 11 May 2026 06:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 11 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
अंडर 14 से अंडर 17 वर्ग में होगी इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता, दर्जनों स्कूलों की टीमें करेंगी प्रतिभाग
16 को होगा समापन,तैयारी में जुटे आयोजक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में कल से फुटबाल का रोमांच शुरू होगा। स्कूल में 13 से 16 मई तक इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता की शुरूआत की जा हरी है। इसमें मेरठ और आसपास के स्कूलों से कई टीम भाग लेंगी। प्रतियोगिता नॉक आउट के आधार पर खेली जाएगी। खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का आयोजन अंडर 14 से अंडर 17 वर्ग में किया जाएगा। मैच राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में स्थित फुटबाल मैदान में खेले जाएंगे। स्कूल के चेयरमैन योगेश त्यागी ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्घाटन 13 मई को सुबह 9:00 बजे होगा। संस्था सचिव सुगंधा त्यागी और प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने बताया कि इस चैंपियनशिप में दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ, ब्रेंज एडु वर्ल्ड स्कूल मेरठ, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मेरठ, द एवन्यू पब्लिक स्कूल मेरठ, अशोका एकेडमी मेरठ, द आर्यनस स्कूल मेरठ, बीडीएस स्कूल मेरठ, दिल्ली ग्लोबल स्कूल मवाना, स्टेप टू सक्सेस बागपत रोड मेरठ, सोरविन इंटरनेशनल मोदीनगर, डीएवी मेरठ, विद्या ग्लोबल पब्लिक स्कूल मेरठ समेत कई स्कूलों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने बताया सभी टीमों को मैच से एक घंटा पहले राधा गोविंद स्कूल के प्रागंण में पहुंचना होगा।
फुटबाल के प्रति भी बच्चों की कम नहीं दीवानगी
मेरठ। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही काफी अधिक बच्चे फुटबाल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के फुटबाल कोच ललित पंत ने बताया कि वर्तमान में 100 से अधिक बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। अंडर 18 तक 200 रुपये प्रति वर्ष शुल्क देकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
यहां भी सिखाया जा रहा फुटबॉल
शहर में आईटीआई, चंदा फुटबॉल क्लब, विक्टोरिया पार्क, आर्यन फुटबॉल क्लब, अशोका एकेडमी, महावीर विवि समेत कई स्कूलों में भी फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें काफी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं। सेंट जोजफ स्कूल के कोच शाहरुख ने बताया कि वह यहां 20 बच्चों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दे रहे हैं।