{"_id":"67a90ee8492826c3970284a7","slug":"race-for-constable-recruitment-will-start-from-today-meerut-news-c-72-1-smrt1021-128621-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिपाही भर्ती के लिए आज से होगी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिपाही भर्ती के लिए आज से होगी दौड़
विज्ञापन
मेरठ। यूपी पुलिस में हो रही सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए मेरठ में पीएसी छठी वाहिनी में सेंटर बनाया गया है। शुरू के दो दिन महिला अभ्यर्थियों की दौड़ होगी।
यूपी पुलिस में सिपाही के 60244 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के लिए प्रदेश में 12 सेंटर बनाए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट और महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। इसके बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि 27 फरवरी तक शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) हाेगी। शुरू के दो दिन महिला अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। इसमें कई जिलों से महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी।