फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Questions related to Meerut Metro and supercomputers were asked in the pharmacist exam.

Meerut News: फार्मासिस्ट परीक्षा में पूछे मेरठ मेट्रो और सुपर कंप्यूटर से जुड़े सवाल

Mon, 29 Jun 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Questions related to Meerut Metro and supercomputers were asked in the pharmacist exam.
अमर उजाला....सरदार पटेल इंटर कालेज से फार्मासिस्ट की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
14 केंद्रों पर 6,768 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, नेगेटिव मार्किंग के कारण सही सवालों के ही दिए जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की फार्मासिस्ट पद के लिए मुख्य परीक्षा जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। 6768 परीर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में विषय के अलावा समान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए। मेरठ मेट्रो के संचालन से लेकर लखनऊ की चिकनकारी और सुपर कंप्यूटर 'परम' से जुड़े प्रश्न पूछे गए। नेगेटिव मार्किंग होने की वजह से परीक्षार्थियों ने उन सवालों को छोड़ दिया जिनका जवाब उन्हें नहीं आता था।
दो घंटे में हल करने थे 100 प्रश्न
परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। आयोजित हुई। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिन्हें दो घंटे में हल करना था। परीक्षा में एक-चौथाई नेगेटिव मार्किंग होने के कारण अभ्यर्थियों ने केवल सुनिश्चित उत्तरों का ही चयन किया।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान खंड में पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में मेरठ मेट्रो सेवा का संचालन कब शुरू हुआ। इसके अलावा मुरादाबाद के पीतल उद्योग, दोआब क्षेत्र, लखनऊ की चिकनकारी को लेकर भी सवाल पूछे गए। भदोही के कालीन उद्योग, नवाबों के शहर, मलिक मोहम्मद जायसी की रचना 'पद्मावत' से जुड़े प्रश्न भी शामिल थे। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर आसान से मध्यम रहा। सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर के अधिकांश प्रश्न सीधे और सरल थे, जबकि फार्मेसी विषय के कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि पर्याप्त तैयारी करने वालों के लिए प्रश्नपत्र संतुलित और समय सीमा के अनुरूप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed