फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Questions raised on underpass, buffalo-buggy started slipping weighing only nine quintals

Meerut News: अंडरपास पर उठे सवाल, नौ क्विंटल वजन में ही फिसलने लगी भैंसा-बुग्गी

Sat, 09 Nov 2024 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on underpass, buffalo-buggy started slipping weighing only nine quintals
दौराला। दादरी-पीरपुर मार्ग पर बनाया गया रेलवे अंडरपास किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ढलान अधिक होने के कारण कम भार पर भी किसानों की भैंसा बुग्गी फिसलने लगती है। भाकियू के जिला सचिव प्रशांत चौधरी की शिकायत पर शुक्रवार को रेलवे के अधिकारी राजेश व सतेंद्र मामले की जांच करने पहुंचे। उन्होंने मार्ग को फिलहाल खुरदरा करने का आश्वासन दिया, ताकि पेराई सत्र में किसानों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

भाकियू के जिला सचिव प्रशांत चौधरी ने बताया कि कुछ साल पहले दादरी-पीरपुर मार्ग पर रेलवे अंडरपास का निर्माण किया गया था, लेकिन अंडरपास की चौड़ाई कम होने से एक बार में एक ही बड़ा वाहन जा सकता है। साथ ही ढलान भी ज्यादा है। नौ क्विंटल गन्ना मिल में ले जाने वाले किसान की भैंसा बुग्गी फिसलने लगती है। इससे किसान व भैंसे को चोट लगने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे के अधिकारी राजेश व सतेंद्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि ढलान को पूरी तरह ठीक कराने की लंबी प्रक्रिया है और समय भी लगेगा। पेराई सत्र शुरू हो चुका है और यदि अभी काम शुरू किया गया तो किसानों को दिक्कत होगी। उन्होंने फिलहाल अंडरपास की सड़क को खुरदरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान आईपीएल चीनी मिल के केन मैनेजर जितेंद्र पूनिया, प्रीत, कुलदीप, अनुभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed