{"_id":"6862f49026f9b72465014169","slug":"questions-raised-on-investigation-in-ration-dealer-shop-case-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108800-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर की दुकान मामले में जांच पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर की दुकान मामले में जांच पर उठाए सवाल
विज्ञापन
सरधना। तहसील क्षेत्र के कस्बा खिवाई में लंबे समय से निरस्त चल रही राशन डीलर की दुकान दोबारा चालू कराने के प्रयासों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश सचिव रहीस ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
रहीस का कहना है कि लगभग एक वर्ष पूर्व डीलर दिनेश की राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया था। अब विभागीय अधिकारी गुपचुप तरीके से जांच कर दुकान को पुनः चालू कराने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि शनिवार को दोपहर के समय अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के दिनेश के घर पहुंचे और वहां झूठी जांच की औपचारिकता पूरी कर यह दर्शाया कि दुकान संचालन के योग्य है।
उन्होंने कहा कि नियमानुसार जांच से पूर्व गांव में मुनादी कराना आवश्यक है, ताकि सभी लाभार्थी जांच में शामिल होकर प्रक्रिया में शामिल हो सकें, लेकिन इस मामले में न तो मुनादी कराई गई और न ही किसी लाभार्थी को जांच की जानकारी दी गई। इससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि विभाग और डीलर की मिलीभगत से यह कार्रवाई की गई। ज्ञापन देने वालों में वसीम, अनुज, नईम, गुलाब, सलीम, जब्बार, फरमूद, मंगते, महीपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
रहीस ने एसडीएम उदित नारायण सेंगर को मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। एसडीएम का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।