{"_id":"5dc331818ebc3e5b282168c0","slug":"question-on-the-revelation-of-murder-demand-for-investigation-meerut-news-mrt4522976104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के खुलासे पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के खुलासे पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नौ माह पूर्व हुई हत्या के एक मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस खुलासे पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग उठाई है। उन्होंने एसपी क्राइम को शिकायती पत्र देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
भूमिया का पुल निवासी सलीम ई-रिक्शा चलाता था। करीब नौ माह पूर्व सलीम की हत्या कर शव लालकुर्ती क्षेत्र में फेंक दिया गया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों बकरी मोहल्ला निवासी शोएब और शाहबाज को जेल भेज दिया। यह भी बताया कि सलीम की हत्या ई-रिक्शा लूटने के दौरान की गई थी। बुधवार को सलीम का भाई मो. सरताज अपनी मां के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचा। उसने कहा कि पुलिस ने भाई सलीम की हत्या का जो खुलासा किया, वह सही नहीं था। दरअसल, सलीम की हत्या एक महिला ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। वह काफी समय से सलीम को हत्या की धमकी दे रहे थे। जेल में बंद शोएब और शाहबाज निर्दोष हैं। उन्होंने एसपी क्राइम रामअर्ज से निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसपी क्राइम ने लालकुर्ती पुलिस को जांच के आदेश दिये हैं।