{"_id":"5e98aeb78ebc3e7690292a51","slug":"quarantine-people-throwing-food-in-the-fields-mawana-news-mrt4780327128","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन किए लोग खेतों में फेंक रहे भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन किए लोग खेतों में फेंक रहे भोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वारंटीन किए गए लोग खेतों में फेंक रहे भोजन
परीक्षितगढ़। नगर के परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में महिला समेत 52 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सभी लोगों को तहसील प्रशासन एवं नगर पंचायत द्वारा दोनों वक्त का खाना देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, क्वारंटीन में रह रहे कुछ लोग खाने का अपमान कर रहे हैं। वे खाने के पैकेट स्कूल की दीवार से बाहर खेत में फेंक देते हैं।
बता दें कि ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खानपुर बांगर, झब्बापुरी, कैलीरामपुर एवं परीक्षितगढ़ के करीब 23 जमाती दिल्ली मरगज व मवाना मदरसे से आए थे। उन्हें प्रशासन ने नगर के परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिसमें गांव खानपुर निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस ने दोनों कोरोना पॉजिटिव की महिला समेत 29 लोगों को क्वारंटीन के लिए रखा गया है। स्कूल में 52 लोग क्वारंटीन में हैं।
वहीं, प्रशासन ने क्वारंटीन में रखे गए लोगों के लिए खाना देने की जिम्मेदारी ब्लॉक परीक्षितगढ़ के बीडीओ दी। ब्लॉक परीक्षिगढ़ के कर्मचारी उन लोगों को दोनों समय का खाना दे रहे थे। वहीं, उन्होंने एसडीएम प्रशासन से समय पर खाना नहीं देने, खाना कम तथा खाना खराब गुणवत्ता वाला देने की शिकायत की थी। इस पर एडीएम प्रशासन परीक्षितगढ़ स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जिस पर एसडीएम प्रशासन ने तहसील प्रशासन को दूसरे स्थान पर खाना बनवाने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पंचायत उक्त लोगों को दोनों समय का खाना भेज रही है। इस संबंध में चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने बताया कि परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में मौजूद लोगों को दोनों समय शुद्ध भोजन दिया जा रहा है। सुबह में चाय, दोपहर में आलू पूरी, शाम को दाल-चावल समेत रोज अलग अलग तरह का खाना दिया जा रहा है। इसके बावजूद ये लोग खाना फेंक रहे हैं। इनकी प्रशासन से की जाएगी।