फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Quality research should be conducted in colleges: Vice Chancellor

महाविद्यालयों में गुणवत्ता युक्त शोध कराए जाएं : कुलपति

Tue, 03 Feb 2026 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Quality research should be conducted in colleges: Vice Chancellor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने मंगलवार को परिसर में स्थित विभिन्न महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक और गुणवत्ता युक्त शोध करने के लिए कहा।
कुलपति ने निरीक्षण के दौरान प्रत्येक फैकल्टी से कहा कि उनके पास कम से कम एक प्रोजेक्ट अवश्य ही होना चाहिए। जिनके पास परियोजना नहीं है, वह अपनी परियोजना बनाकर तैयार रखें। जैसे ही विभिन्न ऑर्गेनाइजेशन से मांग आती है तो तुरंत परियोजना को सबमिट करें ताकि प्रत्येक शिक्षक शिक्षण के साथ-साथ शोध में भी अच्छा कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि शोध की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए और अधिक से अधिक पेटेंट लेने के लिए कार्य किया जाए। यदि, गुणवत्ता युक्त शोध होगा तो इसका सीधा लाभ छात्रों के साथ किसानों को भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. विवेक, डॉ. जयवीर यादव, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. यूपी शाही, डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. लोकेश गंगवार, डॉ. एसके सिंह, डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. पंकज चौहान, डॉ. आकाश तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed