फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Quack molests female student during treatment; accused arrested.

Meerut News: इलाज के दौरान झोलाछाप ने की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Quack molests female student during treatment; accused arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किठौर। थाना क्षेत्र के एकगांव में झोलाछाप ने इलाज के दौरान एक 14 साल की किशोरी से छेड़छाड कर दी। शोर मचाने पर आरोपी ने किशोरी के मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूटकर पीड़िता ने शोर मचा दिया,परिजन दौड़े तो आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
इस बाबत पीड़िता ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया की पीड़िता की तहरीर के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया की वह कक्षा सात में पढ़ती है। उसका करीब एक सप्ताह पहले एक छोटा सा आपरेशन हुआ था। जिसका गांव में क्लीनिक करने करने हापुड़ जिले के गांव बहरामपुर बाढ़ली निवासी मंसूर घाव पर पट्टी करने के लिए उसके घर पर ही आता था। आरोप है कि शुक्रवार को मंसूर ने पट्टी करते समय उसके साथ छेड़छाड करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है की जब वह चिल्लाई तो आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रखकर बंद कर दिया। किसी तरह उसका मुंह से हाथ हटाकर उसने अपनी भाभी को आवाज दी। आरोप है की आरोपी भाभी को आता देख किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मंसूर को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed