फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PWD removed the warning board from the bridge and filled the soil

पीडब्ल्यूडी ने पुल से हटाया चेतावनी बोर्ड, मिट्टी भराव कराया

Mon, 07 Jul 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
PWD removed the warning board from the bridge and filled the soil
खबर छपते हटाया चेतावनी बोर्ड बनाया संपर्क मार्ग स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में सोती नदी पर पुल बनाने के बाद संपर्क मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया था। इस कारण लोग पीडब्ल्यूडी के चेतावनी बोर्ड से जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे थे। अमर उजाला ने समस्या को शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। रविवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुल से जुड़े संपर्क मार्ग को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

गांव कुंहेडा से दबखेड़ी गांव जाने वाले रास्ते पर पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब तीन माह पूर्व सोती नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया था। तीन महीने से भी अधिक समय में इस पुल के कार्य को पूरा नहीं किया गया। इस बीच लोगों को यहां से निकलने के लिए स्थायी रास्ते का सहारा लेना पड़ा। परंतु एक सप्ताह पूर्व सोती नदी उफान पर आ गई और वह रास्ता बंद हो गया। इसके बाद ग्रामीण और किसान पुल से जुड़े संपर्क मार्ग के दुरुस्त न होने के बावजूद वहां लगे पीडब्ल्यूडी के चेतावनी बोर्ड को बिछाकर पुल पार कर रहे थे। इससे उनकी जान का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

खतरे की आशंका को देखते हुए अमर उजाला ने शनिवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए शनिवार शाम चेतावनी बोर्ड को हटाया और रविवार सुबह यहां पर मिट्टी भराव का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद ग्रामीणों के लिए यह रास्ता आवागमन के लिए सुरक्षित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed