फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PWD forgets to restore road after digging; residents inconvenienced.

Meerut News: सड़क खोदकर बनाना भूला लोक निर्माण विभाग, लोग परेशान

Sun, 06 Sep 2026 08:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 06 Sep 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
PWD forgets to restore road after digging; residents inconvenienced.
भीकुंड तिराहे पर लोक निर्माण विभाग द्वारा खोदी गई सड़क से गुजरते राहगीर स्रोत संवाद
हस्तिनापुर-चांदपुर बिजनौर मार्ग पर 50 मीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क खोदकर छोड़ी
विज्ञापन

-ग्रामीणों को सता रहा हादसों का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर से चांदपुर बिजनौर जाने वाले मुख्य राजमार्ग पर भीकुंड तिराहे के पास पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। करीब दो महीने पहले विभाग ने यहां सीसी रोड का निर्माण कराने के लिए करीब 50 मीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क को खोदा था। सड़क को करीब डेढ़ फीट गहरा कराकर खुला छोड़ दिया, लेकिन इसके बाद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी यहां सुध लेना भूल गए। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।
यह संपर्क मार्ग मखदुमपुर नयागांव और हस्तिनापुर चांदपुर को भी जोड़ता है जिस कारण इस जर्जर संपर्क मार्ग पर हर रोज हजारों राहगीर आवागमन करते हैं टूटी सड़क होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। स्थिति यह है कि इस गहरी खुदी हुई सड़क पर जलभराव हो रहा है और अंदर दबे बड़े-बड़े नुकीले पत्थर बाहर निकल आए हैं। जिनके ऊपर से लगातार बारिश का पानी चल रहा है। यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक और राहगीर रोजाना फिसलकर गिर रहे हैं और गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

दीपक, सुंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरजीत आदि ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है भीकुंड तिराहे पर अधूरे पड़े सीसी रोड के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जवाबदेही तय की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के लोग करते हैं सफर
यह मार्ग बस्तौरा नारंग, दुधली, तारापुर, लतीफपुर, रठौरा खुर्द, बामनोली फाजलपुर आदि दो दर्जन गांवों का मुख्य मार्ग है इसके साथ-साथ बाहर से आने वाले राहगीर भी इसी संपर्क मार्गों पर सफर करते हैं। इसका निर्माण 15 वर्ष पूर्व हुआ था जो वर्तमान में जर्जर है। हस्तिनापुर से चांदपुर जाने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण करीब आठ वर्ष पूर्व किया गया था। इसकी हालत भी बेहद खराब हो चुकी है और कई स्थानों स्थान पर गंगा के पानी ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
वर्जन
बाढ़ बारिश के पानी में बार-बार उस स्थान पर सड़क टूट रही थी। सीसी रोड बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
सत्येंद्र कुमार एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed