{"_id":"5a9da0fd4f1c1b462c8bb680","slug":"pwd-anjaan-tooti-sarko-par-nahi-ho-raha-kaam","type":"story","status":"publish","title_hn":" पीडब्लूडी अंजान, टूटी सड़कों पर नहीं हो रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी अंजान, टूटी सड़कों पर नहीं हो रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश और धन अवमुक्त करने के बाद भी पीडब्लूडी अधिकारी सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग की लापरवाही के चलते हालात यह हैं कि शहर की दर्जनों सड़कें ऐसी हैं जिनमें वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। शहर के बीच से गुजर रहे ओडियन नाला पटरी मार्ग की ही बात करें तो यह महीनों से गड्ढों में तब्दील है। लेकिन विभाग का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। पीडब्लूडी विभाग के मंत्री भी डिप्टी सीएम हैं। इसके बावजूद विभाग के अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप काम करने को तैयार नहीं हैं। अधिकारी मार्ग मरम्मत के संबंध में न तो जनता की मांग पर ध्यान दे रहे हैं न ही जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट बताने को तैयार हैं।
मेट्रो प्लाजा से भुमिया पुल तक टूटी पड़ी सड़क
मेट्रो प्लाजा से भुमिया पुल तक सड़क का बुरा हाल है। सड़क में गड्ढे ही नहीं बल्कि पूरी सड़क गड्ढों के बीच खो गई है। सड़क के गड्ढों से निकलने वाली बजरी सड़क किनारे फैली है। इसमें फिसलकर लोग चुटहिल हो रहे हैं। शिकायतें डीएम, कमिश्नर, पीडब्लूडी के आला अधिकारियों से की जा चुकी हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने सड़क पर ध्यान नहीं दिया।
डिप्टी सीएम के सामने उठा था मामला
पिछले माह मेरठ दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने भी ओडियन नाला पटरी मार्ग का मामला उठाया गया था। डिप्टी सीएम ने मार्ग के लिए धन जारी किए जाने की बात कही थी। बाद में पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर आरआर सिंह ने भी सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ से अधिक की धनराशि शासन से अवमुक्त होने की बात स्वीकार की थी। लेकिन अभी तक पीडब्लूडी के अधिकारियों ने सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं कराया है।
विज्ञापन
कब तक मौसम अनुकूल का बहाना
पीडब्लूडी के अधिकारियों से जब भी जनप्रतिनिधि और अमर उजाला ने बात की तो उन्होंने अब से पहले सड़क बनाने के लिए मौसम अनुकूल न होने की बात कहकर टाल दिया। अब पीडब्लूडी अधिकारियों की मंशा के अनुरूप मौसम अनुकूल है। लेकिन काम शुरू होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
जानकारी नहीं कब बनेगी सड़क
पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर आरआर सिंह से जब ओडियन नाला पटरी पर टूटी सड़क को बनाने की प्रक्रिया की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि सड़क कब बनेगी, किस स्तर पर प्रक्रिया है। इसकी जानकारी आफिस टाइम में ही दिया जाना संभव है। आफिस टाइम के बाद कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है।