फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pwd and jkmcc won the match

पीडब्लूडी व जेकेएमसीसी ने जीते उद्घाटन मैच

Mon, 23 Dec 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
pwd and jkmcc won the match
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल और साकेत स्थित आईटीआई मैदान पर रविवार को सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल अमेरिकन क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन चार लीग मैच खेले गए। पहला मैच पीडब्ल्यूडी पावर पैंथर्स और थर्स स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए पीडब्ल्यूडी ने 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जिसमें सुमित ने 82 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए थर्स क्लब ने 15.4 ओवर में एक विकेटखोकर जीत हासिल कर ली। रोहित ने नाबाद 88 रन बनाए। मुख्य अतिथि मॉय पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य तृप्ति तिवारी ने रोहित को मैन ऑफ द मैच दिया। दूसरा मैच अमेरिकन क्रिकेट क्लब और जेकेएमसीसी के बीच हुआ। अमेरिकन क्लब 18.5 ओवर में 117 रनों पर सिमट गई। जिसमें संजीव ने 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेकेएमसीसी ने 16.2 ओवर में आठ विकेट खोकर जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में सुमित ने 37 रनों की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच सुमित रहे। तीसरा मुकाबला एसएच अजंता इलेवन और नॉर्दर्न स्टार्स गाजियाबाद के बीच हुआ। एसएच अजंता ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 138 रन बनाए। जिसमें विनेश ने 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्दर्न स्टार्स गाजियाबाद की टीम 118 रनों पर ही सिमट गई। जिसमें प्रीतम ने 48 रन बनाए।
विज्ञापन

चौथा मुकाबला एडवोकेट इलेवन और मेरठ वॉरियर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ वॉरियर्स ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। जिसमें दीपक ने 59 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए एडवोकेट इलेवन की टीम 15.4 ओवरों में 92 रनों पर ही ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच दीपक रहे। इस दौरान अमेरिकन ग्रुप के निदेशक विक्रम लांबा, निदेशक डा. मोहिनी लांबा, वरुण कुमार व अन्य मौजूद रहे। आयोजक सचिव व कोच अतहर अली ने बताया कि प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले अगले रविवार को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed