फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pushes tthe policemen and lefteout the accoused of firing

दबिश देने गई पुलिस से धक्कामुक्की कर आरोपी को छुड़ाया

Sun, 21 Jun 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
pushes tthe policemen and lefteout the accoused of firing
किठौर(मेरठ)। राधना गांव में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट फायरिंग मुखबिरी के शक में हुई थी। एक पक्ष ने दबिश देने गई पुलिस पर हमला कर एक युवक को छुड़ा लिया। किसी तरह पुलिस वहां से निकली। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हल्का इंचार्ज विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान राधना में एक मकान के बाहर बिना मास्क लगाएं कुछ लोग बैठे थे। जब उनसे मास्क लगाकर बैठने को कहा तो लोगों ने मास्क लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुजाहिद पुत्र मोहम्मद अली को हिरासत में ले लिया। यह देख अन्य लोगों ने पुलिस से धक्कामुक्की कर हिरासत में लिए युवक को छुड़ा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि मुजाहिद को पकड़वाने के शक में दो पक्षों में फायरिंग भी हुई। इसके पश्चात पुलिस थाने आईं और भारी पुलिस बल के साथ पुन: दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। दरोगा ने बताया कि राधना निवासी मुजाहिद हिस्ट्रीशीटर है। वहीं इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। सुबह फजीहत होने पर पुलिस को आनन फानन में मुकदमा कायम करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed