फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Purushottam month will last from today till 15th June

Meerut News: पुरुषोत्तम मास आज से...15 जून तक रहेगा

Sat, 16 May 2026 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Purushottam month will last from today till 15th June
- सृष्टि संचालक का यह प्रिय मास, पूजा-पाठ से बरसेगी हरि कृपा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोक व्यवहार में संक्रांति रहित मास अधिकमास आध्यात्मिक विषयों में अत्यंत पुण्यदायी होने के कारण पुरुषोत्तम मास सहित अन्य नामों से जाना जाता है। यह मास सामान्य 12 माह से अलग अधिक और अतिरिक्त है। यह विशेष मास 17 मई से शुरू हो रहा है जो 15 जून तक चलेगा। आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक कल्याण के लिए यह विशेष और शुभ फलदायक मास है।
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि सृष्टि संचालक भगवान विष्णु का यह प्रिय मास है। इसमें श्रीकृष्ण और विष्णु की अनंत कृपा बरसती है। इस मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं। इस पल का सदुपयोग आपके जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकते हैं। ग्रंथों के अनुसार जिस चंद्रमास में सूर्य संक्रांति का अभाव हो उस मास को अधिक मास कहते हैं। इसकी पौराणिक कथा के अनुसार अधिक मास को लोग मलमास कहने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि अधिकमास का कोई स्वामी नहीं है। तब भगवान विष्णु ने कहा जो भी व्यक्ति अधिक मास में मेरी पूजा, उपासना और आराधना करेगा उसे वे प्रसन्न होकर अपना आर्शीवाद प्रदान करेंगे और सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूर्ण करेंगे। अब यह पुरुषोत्तम मास कहलाएगा।
विज्ञापन

आचार्य मनीष स्वामी ने कहा कि अधिकमास दरअसल चंद्र वर्ष का एक अतिरिक्त भाग है। यह हर 32 माह, 16 दिन और आठ घंटे के अंतर से आता है। भारतीय गणना पद्धति के अनुसार हर सूर्य वर्ष 365 दिन और छह घंटे एवं 11 सेकंड का माना जाता है। वहीं, चंद्र वर्ष 365 दिनों का माना जाता है। यानी दोनों में करीब 11 दिनों का अंतर होता है। जो तीन वर्ष में एक माह के लगभग हो जाता है। इसी कारण इसे अधिकमास कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed