{"_id":"69a308907531c6d7990ca1a7","slug":"purity-of-life-is-the-path-to-closeness-to-god-bharat-bhushan-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111525-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन की शुद्धता ईश्वर से निकटता का मार्ग : भारत भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन की शुद्धता ईश्वर से निकटता का मार्ग : भारत भूषण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में आयोजित ऐतिहासिक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का छठा दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य 108 श्री भारत भूषण महाराज के सान्निध्य में हुआ।
पं. अरविंद शास्त्री के सान्निध्य में शांतिधारा, नित्य अर्चना, जाप्य अनुष्ठान एवं तप कल्याणक पूजन की विधियां सम्पन्न कराईं। आचार्य ने अपने प्रवचन में कहा कि पंचकल्याणक पर्व पाषाण से परमात्मा बनने की प्रक्रिया का जीवंत क्रियान्वयन है, जिसके लिए आत्म-शुद्धि और जीवन की पवित्रता अनिवार्य है।
दोपहर में आचार्य द्वारा केवलज्ञान की क्रियाएं एवं सूर्य मंत्र क्रिया कराई गई। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन गायक मयूर जैन इंदौर ने अपनी जिन-भक्ति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके कार्यक्रम को सुनने-देखने के लिए मेरठ, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, मवाना, खतौली व दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्यवस्था में सागर जैन, आलोक जैन, अजय जैन, अविनाश जैन, अरिहंत जैन, संयम जैन, राजीव जैन, शानू जैन, विनोद जैन, सजल जैन का योगदान रहा।