फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Purbayan Chatterjee will perform sitar in Meerut

Meerut News: सांस्कृतिक संध्या में सितार वादन करेंगे पूर्बायन चटर्जी

Fri, 07 Nov 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Purbayan Chatterjee will perform sitar in Meerut
मेरठ। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सितारवादक पूर्बायन चटर्जी आठ नवंबर (शनिवार) को मेरठ आएंगे। वह सात दशकों से कार्यरत आभूषण प्रतिष्ठान भगत ज्वेलर्स की ओर से आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक संध्या में सितार वादन करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यह जानकारी सांस्कृतिक संध्या के आयोजक आलोक मांगलिक, ऋतु मांगलिक, अपार मांगलिक, आधार मांगलिक, आश्रय मांगलिक, श्रीकांत अस्थाना, मनोज बाटला और अभिलाष गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी। यह समारोह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में होगा। कोराना काल एवं भगत ज्वेलर्स के एमडी आकाश मांगलिक के निधन के बाद से समारोह स्थगित चल रहा था।
विज्ञापन

आधार मांगलिक ने कहा कि भारतीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित-पोषित करने वाली वार्षिक सांस्कृतिक संध्या के आयोजन की शृंखला फिर से शुरू की जा रही है। अपार मांगलिक ने बताया कि भारतीय संगीत को विश्वपटल पर स्थापित करने वाले कलाकारों की वर्तमान पीढ़ी के प्रमुख हस्ताक्षर पूर्बायन चटर्जी को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed