फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pura Mahadev received the country's best heritage tourist destination award

Meerut News: पुरा महादेव को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ धरोहर पर्यटन स्थल पुरस्कार

Sat, 28 Sep 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 28 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Pura Mahadev received the country's best heritage tourist destination award
बागपत। पुरा महादेव मंदिर ने सांस्कृतिक धरोहर एवं पर्यटन स्थल में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इसलिए ही पुरा महादेव को सर्वश्रेष्ठ धरोहर पर्यटन स्थल पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव और प्रधान को दिया।
विज्ञापन

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के पुरा महादेव गांव को धरोहर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना। क्योंकि पुरा महादेव गांव की एक अलग पहचान है और यह पहचान पुरा महादेव मंदिर से हो रही है। यहां हर साल लाखों की संख्या में शिवभक्त पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। केंद्र सरकार ने भारतीय संस्कृति व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गांव का चयन किया है। शुक्रवार को दिल्ली में विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति ने गांव के लिए यह सम्मान दिया।
विज्ञापन

--

प्राचीन काल से धार्मिक स्थल के लिए जाना जाता है पुरा महादेव
पुरा महादेव गांव को प्राचीन काल से ही एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। शिव भक्तों का यह प्रमुख तीर्थ स्थल है। मंदिर का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि यह पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसके महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन मंत्रालय द्वारा एक विशेष पहल के तहत विकसित करने की योजना बनाई गई है। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना और पर्यटन मानचित्र पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed