फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   punchanyt chunav

योगेश भदौड़ा की पत्नी, भाभी ने भरा पर्चा

Wed, 30 Sep 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 30 Sep 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
punchanyt chunav

जिला पंचायत के पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव को नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन कुल 43 प्रत्याशियों ने 47 पर्चे दाखिल किए। इनमें सबसे अहम और चर्चित दावेदारी वार्ड 16 से कुख्यात योगेश भदौड़ा की पत्नी और भाभी की रहीं। मंगलवार को सुबह से चर्चा थी कि योगेश भदौड़ा वार्ड 16 से पर्चा दाखिल करने आ रहा है। जिसे देखते हुए भारी फोर्स के बीच तमाशबीनों और भदौड़ा समर्थकों की भीड़ कचहरी में मौजूद थी, लेकिन योगेश भदौड़ा नहीं आया।

विज्ञापन


इस बीच पता चला कि योगेश भदौड़ा की पत्नी सुमन और भाभी कविता जो कि भदौड़ा की वर्तमान प्रधान भी हैं, दोनों ने पर्चे दाखिल किए हैं। इन दोनों ने बहुत ही सादगी के साथ अपने प्रस्तावक और कुछ खास समर्थकों की मौजूदगी में पर्चे दाखिल किए। इनके अलावा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला जिन्होंने सोमवार को वार्ड 15 से एक सेट दाखिल किया था, मंगलवार को उनके अधिवक्ता ने दूसरा सेट भी दाखिल किया। इनके अलाव वार्ड 21 से श्रीकांत हरित ने चार सेट दाखिल किए। ऐसे में अब जिला पंचायत दावेदारों की कुल संख्या शतक बना चुकी है।
विज्ञापन


मंगलवार को इन्होंने किया नामांकन
वार्ड 15: सुमन देवी, डॉ. मीनाक्षी भराला, हुस्नआरा बेगम
वार्ड 16: भरत सिंह , राहुल, कविता, धर्मपाल, सुरेश, सुमन, उमेश कुमार, देवेंद्र, मंगल सैन, नरेंद्र कुमार
वार्ड 17: कोशल उर्फ कौशल्या, रचना, सीमा, बलवीरी, शशी, लक्ष्मी, अनिता, वीना देवी, मुकेश, अनिता, किरन
वार्ड 18: सोनू पूनिया, सुंदर, अतुल, नीरज
वार्ड 19: रियासत और अख्तर
वार्ड 20: बबली देवी, मंजू, मीना, प्रतिभा
वार्ड 21: श्रीकांत हरित, पवन कुमार, बाबूराम, सुशील, मधु रानी, अरुण कुमार, संदीप कुमार, सतीश कुमार, भूप सिंह

सबसे ज्यादा 17 और सबसे कम 21 में नामांकन
जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले चरण में वार्ड 15 से 21 तक चुनाव हो रहा है। दो दिन की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव लड़ने का सबसे ज्यादा उत्साह वार्ड 17 में नजर आ रहा है। यहां से कुल 22 पर्चे दाखिल हुए हैं। जबकि सबसे कम वार्ड 21 में मात्र छह पर्चे दाखिल हुए हैं। जबकि वार्ड 15 से 14 पर्चे, वार्ड 16 से 15 पर्चे, वार्ड 18 से 17 पर्चे, वार्ड 19 से 15 पर्चे और वार्ड 20 से 13 पर्चे दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed