फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pulwama Martyr Ajay kumar wife gave birth to a baby boy in Meerut after sacrifice of husband

पुलवामा के शहीद अजय के घर गूंजी किलकारी, बलिदान के पांच माह बाद पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

Sun, 14 Jul 2019 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Jul 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Martyr Ajay kumar wife gave  birth to a baby boy in Meerut after sacrifice of husband
शहीद अजय कुमार के दोनों बेटों के साथ मां व पत्नी - फोटो : अमर उजाला
देश की रक्षा में हमारे कितने भी जवान शहीद हो जाएं, लेकिन हिंदुस्तानी माएं वीरों को जन्म देती रहेंगी। पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए अजय की पत्नी ने उनकी शहादत के पांच माह बाद उनकी निशानी को जन्म दिया है। महीनों से शोक में डूबे अजय के परिवार को खुशी की किरण नजर आई है। ऐसे में जब ये बच्चा होश संभालेगा तो जानेगा कि उसके पिता ने कितना बड़ा बलिदान दिया। 
विज्ञापन


जानी के बसा टीकरी गांव निवासी अजय कुमार सेना की 20 ग्रेनेडियर में थे। वे 55 राष्ट्रीय राइफल में प्रति नियुक्ति पर जम्मू के पुलवामा में तैनात थे। 18 फरवरी को आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वह शहीद हो गए थे। उस समय उनकी पत्नी प्रियंका उर्फ डिंपल पांच माह की गर्भवती थीं। 
विज्ञापन


22 मई 1992 को जन्मे अजय के पिता वीरपाल सिंह भी सेना में हवलदार रहे। 7 अप्रैल 2012 को अजय भी सेना में भर्ती हो गए और अपना सपना पूरा किया। नौ मार्च 2015 को अजय की शादी मुरादनगर सलेमाबाद की प्रियंका से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जुलाई 2016 को प्रियंका ने बेटे आरव को जन्म दिया। उस वक्त अजय अंडमान में तैनात थे। उन्होंने पत्नी से आने का वादा किया था, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने के कारण उसे निभा नहीं पाए थे। आरव के जन्म के दो माह बाद वो घर आए। सभी की शिकायत पर अजय ने कहा था कि सेना में हूं, सिर्फ घर को नहीं देख सकता। 

इस बार डॉक्टरों ने बच्चे की डिलीवरी की तारीख जुलाई में बताई थी तो अजय ने कहा था कि छह जुलाई से पहले ही घर आ जाऊंगा। आरव का जन्मदिन मनाऊंगा। नई किलकारी के आने पर साथ रहूंगा। अफसोस देश के लिए बलिदान देने वाले अजय परिवार से किया वादा फिर पूरा नहीं कर पाए।

अभी तक नहीं लगी स्टेडियम में प्रतिमा
आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक और सचिव ने उस वक्त अजय की प्रतिमा के लिए डिग्री कॉलेज में जगह देने की बात कही थी। नेताओं ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed