फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pulwama attack: Kashmir Governor Satyapal Malik villagers demand for Revenge from pakistan

पुलवामा हमले पर कश्मीर के राज्यपाल से बोले ग्रामीण, कहा बदला लेकर दिखाओ सत्यपाल मलिक

Sat, 16 Feb 2019 04:44 PM IST
Dimple Sirohi मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Feb 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Pulwama attack: Kashmir Governor Satyapal Malik villagers demand for Revenge from pakistan
हिसावदा में चर्चा करते ग्रामीण

पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के बाद जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के गांव में गम और गुस्सा है। जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। घर, गलियों और खेतों में जवानों की शहादत का जिक्र रहा। ग्रामीणों ने राज्यपाल से सख्त कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


युवाओं ने कहा कि बदला लेकर दिखाना होगा। जम्मू-कश्मीर में हुए अब तक के सबसे बड़े आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 42 जवानों ने देश पर जान कुर्बान कर दी। राज्यपाल के गांव में हर तरफ कश्मीर का जिक्र ही नजर आया। गली, नुक्कड़,  दुकान और खेतों में लोगों ने एक तरफ जवानों को श्रद्धांजलि दी तो राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कड़ी कार्रवाई की मांग भी रखी। 

विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुनीता देवी के आवास पर दिनभर लोगों की आवाजाही रही, जवानों की शहादत का जिक्र रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जिन जवानों ने शहादत दी, वह किसी गांव या प्रदेश के नहीं बल्कि पूरे देश के बेटे थे। ग्राम प्रधान के पति उत्तम सिंह का कहना है कि राज्यपाल से मांग करते हैं कि बदला लिया जाना चाहिए। 

ग्रामीण वीरेंद्र सिंह कहते हैं कि सैनिकों का सम्मान बदला लेने से ही बढ़ेगा। देश अब राज्यपाल के अगले कदम की और भी उम्मीद लगाए बैठा है। ग्रामीण नरेंद्र पंडित, सतीश पंडित ने भी कार्रवाई की मांग की। युवा गौरव मलिक ने कहा कि बातों से बात नहीं बनेगी, सिर्फ बदला लिया जाना चाहिए। 

चंद्रो तोमर बोलीं, आतंकियों को जवाब दो सतपाल मलिक 
शूटर दादी चंद्रो तोमर ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को पत्र लिखा। सैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि दी। शूटर दादी ने मांग रखी कि आतंकियों को जवाब देना होगा। 

दुश्मन ने कायरना हरकत दिखाई है, इसलिए राज्यपाल को कठोर से कठोर कदम उठाना चाहिए। यह भी कहा कि राज्यपाल बागपत के मूल निवासी है, इस वजह से भी जिले के लोग उनसे उम्मीद लगाए बैठे हैं। पाकिस्तान अब प्यार की भाषा समझने वाला नहीं है, इसलिए अब प्रहार करने का समय है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed