फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pulled a 12 year old student by her hand, accused arrested

Meerut News: 12 वर्षीय छात्रा का हाथ पकड़कर खींचा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2024 04:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Pulled a 12 year old student by her hand, accused arrested
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के एक गांव में मंदिर से लौट रही 12 वर्षीय छात्रा को युवक ने गलत इरादे से हाथ पकड़कर खींचा और अश्लील हरकत की। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर छात्रा रोते हुए घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

छात्रा कक्षा-चार में पढ़ती है। शुक्रवार सुबह वह घर में खंडित हुई मूर्तियों को मंदिर में रखने गई थी। लौटते समय गांव के ही आरोपी अमित उर्फ दीवाना ने छात्रा को रोक लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था। उसने हाथ पकड़कर छात्रा को खींचा और अश्लील हरकत की। इस पर छात्रा रोने लगी। बाद में छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से छूटी। वहीं, घटना का पता चलने पर छात्रा की मां उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज सौंपा और कार्रवाई की मांग की। फुटेज में आरोपी छात्रा को खींचते हुए और अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है। छात्रा आरोपी से बचने का प्रयास करती दिख रही है।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed