फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pulis mein maarket band karaee, vyaapaariyon ne kar diya bakheda

पुलिस में मार्केट बंद कराई, व्यापारियों ने कर दिया बखेड़ा

Tue, 22 Dec 2020 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
pulis mein maarket band karaee, vyaapaariyon ne kar diya bakheda
पुलिस में मार्केट बंद कराई, व्यापारियों ने कर दिया बखेड़ा
विज्ञापन

- बाजार बंद कराने का निर्णय इंस्पेक्टर द्वारा लिया गया : नवीन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। घंटाघर स्थित नगर निगम की मार्केट सोमवार को पुलिस ने बंद करा दी। इसको लेकर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। सीओ कोतवाली ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को आश्वासन दिया कि अब मार्केट बंद नहीं कराई जाएगी।
कोरोना के चलते नगर निगम की मार्केट सोमवार को देहली गेट पुलिस ने बंद करा दी। व्यापारियों ने दुकान खोलने की जिद की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। पुलिस ने संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता का हवाला देते हुए कहा कि उनसे भी दुकान बंद कराने की बात हो चुकी है। इसकी जानकारी लगते व्यापारी नेता आशु शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ देहलीगेट थाने में पहुंच गए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने एक राय होकर पुलिस के खिलाफ हंगामा कर दिया। व्यापारी बोले कि नवीन गुप्ता किस अधिकार से उनकी मार्केट बंद कराने का आश्वासन दे रहे हैं। इसको लेकर व्यापारी नेताओं और देहलीगेट में तीखी नोकझोंक भी हुई। इसकी जानकारी लगते सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। वहीं नवीन गुप्ता ने कहा कि इंस्पेक्टर ने रविवार रात फोन कर देहली गेट क्षेत्र के बाजारों का बंदी का दिन पूछा था। बाजार बंद करने या न करने के संबंध में मैंने कोई बयान जारी नहीं किया। बाजार बंद कराने का निर्णय इंस्पेक्टर द्वारा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पुलिस व्यापारियों के निजी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगी। इस दौरान विजय ओबराय, पूर्व पार्षद शाहिद, जतिन अरोड़ा, पीयूष वशिष्ठ, संजय शर्मा, हाजी शारिक, मोनू अलवी, विजय राठी, हाजी अशफाक, अनुज अग्रवाल, अमित कंसल, सचिव गुप्ता, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed