{"_id":"691ce5c79dce2a0b7a074e78","slug":"public-trust-and-good-governance-have-won-in-bihar-k-laxman-meerut-news-c-72-1-mct1004-144112-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में जनता के विश्वास और सुशासन की जीत : के. लक्ष्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में जनता के विश्वास और सुशासन की जीत : के. लक्ष्मण
विज्ञापन
हरमन सिटी स्थित कार्यालय में एसआईआर को लेकर हुई बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्
मेरठ। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने कहा कि बिहार में 243 में से 202 सीटों की विजय केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं है। यह देश की जनता के विश्वास, स्थिरता और सुशासन की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह जनादेश भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और सशक्त कदम है।
हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर मंगलवार को एसआईआर को लेकर भाजपा की क्षेत्रीय बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद के. लक्ष्मण ने कहा कि एसआईआर को लेकर सभी कार्यकर्ता मतदाताओं की सहायता करें। यह अभियान वोटर लिस्ट को ठीक करने के लिए चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, अभियान संयोजक, जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करें।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा द्वारा एसआईआर में मतदाताओं की सहायता की जा रही है। पार्टी ने इसके लिए प्रभारियों की तैनाती करके कार्यकर्ताओं को काम में लगाया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर एसआईआर के लिए कार्य कर रहे हैं। के. लक्ष्मण ने कहा कि बिहार की तर्ज पर ही 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा को जीत हासिल होगी। आज का उत्तर प्रदेश न केवल देश में बल्कि वैश्विक मंच पर नए भारत की प्रेरक शक्ति के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के निर्णायक, पारदर्शी व कड़े प्रशासनिक नेतृत्व ने मिलकर उत्तर प्रदेश को विकास के मॉडल राज्य के रूप में स्थापित किया है। 2024-25 में यूपी ने 1.63 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए। इनमें से 1.20 लाख करोड़ निजी क्षेत्र से आए। निवेशक अब यूपी को भरोसेमंद और निवेश अनुकूल गंतव्य के रूप में देश रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी में 98 पीपीपी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 155 सक्रिय परियोजनाएं तेजी से प्रगति पर हैं। इन परियोजनाओं पर अनुमानित निवेश लगभग चार लाख करोड़ रुपये का है, जो युवाओं के लिए रोजगार, बेहतर सड़कें, ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स में बदलाव का प्रतीक है। गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसे बड़े औद्योगिक और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट पीपीपी मॉडल की मदद से तेजी से विकसित हो रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।