फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Public Relations for the welcome ceremony of KC Tyagi

Meerut News: केसी त्यागी के स्वागत समारोह के लिए जनसंपर्क

Thu, 23 Jul 2026 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Public Relations for the welcome ceremony of KC Tyagi
रोहटा। रालोद के सम्मेलन को लेकर गांवों में जनसंपर्क करते पदा​धिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। पूठखास गांव स्थित फार्म हाउस में रविवार को होने वाले रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी के स्वागत समारोह को लेकर पार्टी नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोद नेता रणवीर दहिया ने बृहस्पतिवार को सिवालखास क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया।

उन्होंने सिसौला, जानी, रामपुर मोती, गेझा, कुसैड़ी और पूठखास समेत कई गांवों में किसानों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। रणवीर दहिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केसी त्यागी का लंबा राजनीतिक अनुभव पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके स्वागत समारोह से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उनके आगमन से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान सचिन चौधरी, मोनू ढिडाला, मोहित कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed