फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Public relations done in villages for Chaubisi Mahapanchayat

Meerut News: चौबीसी महापंचायत के लिए गांवों में किया जनसंपर्क

Sun, 02 Apr 2023 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Public relations done in villages for Chaubisi Mahapanchayat
सरधना। केंद्रीय राज्यमंत्री के विरोध में क्षेत्र के ठाकुर चौबीसी के गांवों में महापंचायत के लिए जनसंपर्क किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान के विरोध में शनिवार को राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ कई गावों में जनसंपर्क किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री के विरोध के बाद दर्ज हुए मुकदमों को चर्चा की।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के भामौरी-अकलपुरा जा रहे थे। रार्धना पुल के पास राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए सड़क पर हंगामा किया था। इस दौरान थाना पुलिस की कार्यकर्ताओं से तीखी नोकझोंक भी हुई थी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ दिया था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री की नीतियों के विरोध में हंगामा करते हुए नारेबाजी की थी।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए एक नामजद व 15 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विरोध करने पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर ठाकुर चौबीसी में केंद्रीय राज्यमंत्री व पुलिस के प्रति आक्रोश है। शनिवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कुशावली, अटेरना, खेड़ा, भामौरी गांव में महापंचायत करने को रणनीति बनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम ने बताया कि ठाकुर चौबीसी में जल्द महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed